जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। धर्मनगरी में सरेआम गुंडागर्दी कर मारपीट कर अपना आतंक फैलाने वालों पर नगर कोतवाली ने अंकुश कसने का काम किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि भाजपा के शक्ति केंद्र प्रभारी के साथ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश जारी है। नगर कोतवाल रितेश शाह का स्पष्ट निर्देश है कि गुंडागर्दी करने वाले या कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
मामले के अनुसार 06 दिसंबर को अमन शर्मा निवासी निरजनी अखाडा मायापुर हरिद्वार ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था कि नितिन बंसल आदि अन्य 20-25 अज्ञात लोगों ने लाठी डण्डो से लैस होकर वादी के मित्र निपुण के व वादी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष सुमित बौरी पुत्र कमल बौरी निवासी निरंजनी अखाडा मायापुर हरिद्वार ने भी तहरीर देकर मयूर उप्रेती पुत्र ललित उप्रेती निवासी निरंजनी अखाडा हरिद्वार व अभिनव चौरसिया उर्फ लव चौरसिया आदि के साथ आए अन्य 20-25 लोग अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। खुलेआम मारपीट करने के मामले में एसएसपी के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया।

कोतवाल रितेश शाह

नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने टीमें गठित कर तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया। टीमों ने घटना स्थल के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर गहन जांच की। पुलिस ने मुकदमें में वांछित 02 आरोपी नितिन बंसल उम्र 27 वर्ष पुत्र चन्द्रप्रकाश बंसल निवासी ग्राम लाटोवाली थाना कनखल और अभिनव चौरसिया उर्फ लव चौरसिया उम्र 30 वर्ष पुत्र जितेन्द्र चौरसिया निवासी 473 निरंजनी अखाडा मायापुर कोतवाली नगर हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के नाम एवं पता
— अभिनव चौरसिया उर्फ लव चौरसिया उम्र 30 वर्ष पुत्र जितेन्द्र चौरसिया निवासी 473 निरंजनी अखाडा मायापुर कोतवाली नगर हरिद्वार।
— नितिन बंसल पुत्र चन्द्रप्रकाश बंसल उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम लाटोवाली थाना कनखल जनपद हरिद्वार*
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह, एसएसआई नन्दकिशोर ग्वाडी, एएसआई राधाकृष्ण रतूडी, कांस्टेबल रमेश सिंह, सुमित सिंह, हरीश रतूडी का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *