जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तरांचल पंजाबी महासभा जिला हरिद्वार के पदाधिकारियों के साथ समाज के तमाम लोगों ने वेद मंदिर आश्रम पहुंचकर भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद ऊर्जावान, कर्मठ और प्रत्येक व्यक्ति की पीड़ा समझने वाले जननेता है।
सोमवार को वेद मंदिर आश्रम में उत्तरांचल पंजाबी महासभा जिला हरिद्वार के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में, जिला महामंत्री प्रदीप कालरा और राम अरोड़ा के संचालन में समाज के लोगों ने पगड़ी पहनाकर, फूल मालाएं पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारीयों ने प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद को फूल मालाओं से लाद दिया। स्वागत से दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पंजाबी समाज सदैव भाजपा समर्थक रहा है, यह वो कौम है जो अपने पुरुषार्थ और सिद्धांतों पर विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि समाज सदैव देशहित और राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहता है। उन्होने कहा कि भाजपा में सभी वर्गों के हित सुरक्षित हैं और आज के इस स्वागत से वह पंजाबी समाज के कृतज्ञ हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में कभी भी समाज को उनकी या उनकी सरकार की किसी प्रकार की मदद चाहिए होगी तो वह आगे रहकर समाज के साथ सदैव खड़े रहेंगे। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के संरक्षक विमल कुमार, जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद हमेशा जनता की समस्याओं के निवारण कराने में विश्वास रखते हैं। उनके जन समर्पण भाव को देखते हुए उनका विश्वास और भरोसा लगातार बढ़ रहा है।


स्वागत समारोह में अनिल कुमार, अनिल अरोड़ा, परमानंद पोपली, जगदीश लाल पाहवा, जिला चैयरमेन प्रमोद पांधी, पूर्व जिला अध्यक्ष अमर कुमार, सुरेश कोचर, श्याम अदलखा, महिला विंग से रेनू अरोरा, मिनी पुरी, शालू आहूजा, जिला संयोजक राजू ओबरॉय, डॉक्टर संदीप कपूर, अध्यक्ष गजेंद्र ओबेरॉय, पार्षद परमिंदर सिंह गिल, चेतन कोचर, देवेंद्र चावला, नागेश वर्मा, हरविंद्र सिंह, उप्पल, विक्की तनेजा, चरणजीत पाहवा, रवि पाहवा, राकेश मल्होत्रा, मुरारी लाल वाधवा, नारायण आहूजा, अजय अरोड़ा, हिमेश कपूर, सुभाष तनेजा, दीपक अरोड़ा, प्रेमपाल अरोड़ा, राजीव बतलासनी खंडूजा, नीलू खन्ना, सरदार गुरमीत सिंह, महेंद्र अरोड़ा आदि प्रमुख रूप से थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *