जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री गृहमंत्री अमित शाह ने हरिद्वार के पूर्व मेयर मनोज गर्ग के छोटे पुत्र एडवोकेट देवांग को वैवाहिक बंधन में बंधने पर शुभकामनाएं प्रेषित की है। जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 24 नवंबर की व्यस्तता होने के चलते हुए चार दिन बाद गोविंदपुरी स्थित घर पर पहुंचकर नव दंपत्ति को बधाई दी। देवांग के शादी शादी समारोह में शामिल होकर पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल समेत कई कैबिनेट मंत्रियों, कई निगमों के मेयर, विधायकों के साथ तमाम जन प्रतिनिधियों ने बधाई दी। बहादराबाद के पास मंत्रा में सगाई समारोह के बाद ऋषिकुल मैदान में लगाए गए भव्य पंडाल और तमाम व्यंजनों के साथ भोजन का आनंद लेते हुए व्यवस्थाओं को देखकर सभी अतिथियों के साथ शहर वासियों ने सराहना की। समारोह में तमाम वीवीआईपी, वीआईपी के साथ गणमान्यों एवं जनसामान्य ने पहुंचकर वर वधु को आशीर्वाद देकर शुभकामनाएं दी।

पूर्व मेयर मनोज गर्ग के छोटे पुत्र एडवोकेट देवांग के साथ मथुरा के प्रसिद्ध व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल की सुपुत्री संचिता का वैवाहिक बंधन हुआ। पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने अपने भाई मनीष गर्ग के साथ शादी समारोह के लिए कई महीनों पूर्व व्यवस्थाओं को लेकर दौड़भाग शुरू कर दी थी। उनके बड़े पुत्र सीए अनमोल गर्ग की शादी भी ऋषिकुल के भव्य मैदान में हुई थी तो हजारों की संख्या को झेलने में सक्षम उसी मैदान में शादी समारोह करना निश्चित हुआ। शादी की व्यवस्था में पूरा परिवार मेहनत के साथ जुट गया और हर सगी संबंधी को आमंत्रित किया गया।

शादी समारोह को लेकर पूरे परिवार की खुशी जब कई गुणा बढ़ गई, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बधाई संदेश का लैटर पहुंचा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हस्ताक्षरित पत्र मिलने से पूरे परिवार ने तहे दिल से बधाई संदेश स्वीकार किया।
देवांग की शादी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उसी दिन शामिल होना था, लेकिन सरकारी बाध्यता के चलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 28 नवंबर को नवदंपत्ति को आशीर्वाद देने के लिए उनके घर पर पहुंचे। उन्होंने पूरे परिवार के साथ नवदंपत्ति देवांग एवं संचिता को फूलों के गुलदस्ते के साथ आशीर्वाद दिया।

संघ के पदाधिकारियों के साथ कैबिनेट मंत्रियों ने दी बधाई
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, वरिष्ठ संतगणों के साथ श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय जी, आरएसएस के प्रांत प्रचारक डॉ शेलेंद्र जी, प्रांत कारवाह दिनेश सेमवाल, आरएसएस के क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख डॉ हरीश जी, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय जी, पूर्व संगठन मंत्री संजय जी, आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पदम जी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, उत्तर प्रदेश के मंत्री ब्रिजेश सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, मधु सिंह, चेयरमैन राजीव शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर आदि ने बधाई दी।

पूर्व सीएम भी पहुंचे
पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ— साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा, ममता राकेश, राज्यमंत्री डॉ जयपाल सिंह चौहान, ओमप्रकाश जमदग्नि, सुनील सैनी, पुनीत मित्तल, शादाब शम्स, श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति, वरिष्ठ नेता विनय उनियाल, पूर्व विधायक संजय गर्ग आदि ने शुभकामनाएं दी।

कई मेयर और पूर्व मेयर पहुंचे
ऋषिकुल मैदान में हरिद्वार की मेयर किरण जैसल, रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल, पूर्व मेयर अनीता ममगई, सुनील उनियाल गामा, काशीपुर की पूर्व मेयर उषा चौधरी, रुद्रपुर पूर्व मेयर सोनी कोहली, अमृतसर के पूर्व मेयर बख्शी राम अरोड़ा, तमाम ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, पार्षद, सभासद तमाम जन प्रतिनिधियों के साथ शहरों एवं गांवों के गणमान्य लोग पहुंचे।
स्वागत एवं व्यवस्थाओं में परिवारजनों का विशेष रहा सहयोग
देवांग के दादा ओंकारनाथ गर्ग, दादी कमलेश गर्ग, माता संगीता गर्ग, चाचा मनीष गर्ग, बड़ा भाई सीए अनमोल गर्ग, भाभी एडवोकेट ईशानी, चाची सोनिया गर्ग, अरुणा, अश्वनी गर्ग, मुक्ता, विनय अग्रवाल, वसुधा डॉ विपिन प्रेमी, राखी, संजय अग्रवाल, अंजना गर्ग, रीना अरुण गर्ग, बबीता मनोज गोयल, संगीता अनुज अग्रवाल, डॉ माधुरी डॉ रविश अग्रवाल, बहन सीए गौरी गर्ग, मनस्वी गर्ग, छोटा भाई सोहम गर्ग, नमन गोयल, राधिका गोयल, रुद्राक्ष अग्रवाल, सारंग, अनन्या अग्रवाल, क्योम प्रेमी, सीए अंशुल अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल आदि ने पूरे समारोह के दौरान सहयोग किया और आशीर्वाद दिया।

ऋषिकुल मैदान की व्यवस्था की जोरों से चर्चा
अपने भतीजे की शादी को लेकर बेहद उत्साहित समाजसेवी मनीष गर्ग और बड़े भाई सीए अनमोल गर्ग ने सभी व्यवस्थाओं को लेकर पूरी कमान संभाल रखी थी। उनके सहयोग में अनमोल के कई साथी, अन्य परिवारजनों के साथ पूरी तन्मयता के साथ लगी रही। सभी के सहयोग से मंत्रा में हुई सगाई के कार्यक्रम की भव्यता के बाद शादी के लिए लगाए गए ऋषिकुल मैदान की सुव्यवस्थित व्यवस्था को लेकर सभी अतिथियों ने सराहना की। पूरे मैदान में लगाए गए भव्य टेंट और स्वादिस्ट व्यंजनों को लेकर सभी चर्चा करते हुए मिले।

गुरूजी की कृपा से सैकड़ों ईष्टमित्रों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से वैवाहिक कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएं सफल रही। जिसका श्रेय परिजनों ने सभी मित्रों एवं सहयोगियों को दिया। पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने सभी सहयोगियों एवं आगंतुकों का आभार जताया है।

