जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। खनन माफियाओं की रीढ़ तोड़ने का काम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हुआ है। उनके निर्देश पर जिला प्रशासन ने अवैध खनन, अवैध भंडारण करने वाले 14 स्टोन क्रशर को सील किया है।
तहसील लक्सर एवं हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत स्थापित स्टोन क्रेशरो के द्वारा अवैध खनन, अवैध भण्डारण की लगातार शिकायत मिल रही थी। बिना पट्टों के अवैध खनन कराकर सामग्री बेच रहे थे। मामले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया। उन्होंने तत्काल प्रवर्तन दल भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, देहरादून को स्टोन क्रेशरो पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। आदेश के अनुपालन में खनन निदेशक की टीम ने तहसील हरिद्वार के ग्राम बाडीटीप एवं तहसील लक्सर के ग्राम फतवा, महतौली, मुज्जफरपुर गुजरा, नेहन्दपुर एवं जवाहरखान उर्फ झीवरहेडी के 14 स्टोन क्रेशरो में अनियमितता मिलने पर सील किया। स्टोन क्रेशरो की पैमाईश कर मौके पर सीज करते हुए ई-रखन्ना पोर्टल अस्थायी रूप से निलम्बित किया गया। उक्त स्टोन क्रेशरो पर प्रथम दृष्टिया लगभग 10 करोड से अधिक का अर्थदंड भी लगाया गया।


स्टोन क्रेशर का नाम व पता
1— मै० हाईवे कन्स्ट्रशन एण्ड केशर ग्राम फतवा तहसील लक्सर
2— मै० सिंह स्टोन केशर ग्राम फतवा तहसील लक्सर
3— मै० किसान स्टोन केशर महतोली तहसील लक्सर
4— मै० शुभ स्टोन क्रेशर, मुज्ज्फरपुर गुजरा तहसील लक्सर
5— मै० सूर्या स्टोन केशर मुजफ्फरपुर गुजरा तहसील लक्सर
6— मै० तुलसी स्टोन केशर ग्राम मुज्जफरपुर गुजरा महतोली त० लक्सर
7— मै० नेशनल एसोसिएट्स मुजफफरपुर गुजरा तहसील लक्सर
8— मै० लिमरा इन्डस्ट्रीज नेहन्दपुर तहसील लक्सर
9— मै० दून स्टोन क्रेशर महतोली तहसील लक्सर
10— मै० गणपति स्टोन केशर जवाहरखान उर्फ झीवरहेडी तहसील लक्सर
11— मै० वानिया स्टोन केशर महतोली तहसील लक्सर
12— मै० माँ गंगा स्टोन केशर, बाडीटीप तहसील व जिला हरिद्वार
13— मै० अलकनन्दा स्टोन केशर बाडीटीप तहसील व जिला हरिद्वार
14— मै० एसएस स्टोन केशर बाडीटीप तहसील व जिला हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *