जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
रुड़की/हरिद्वार। रुड़की में दर्दनाक हादसा हो गया। देखते ही देखते गंगनहर के तेज बहाव में आईआईटी रुड़की का छात्र बह गया। सबसे बड़ी बात तो यह है कि सर्वोच्च संस्थान में पढ़ने वाला समझदार स्टूडेंट भी नियम तोड़कर बीच गंगनहर में नहाने लगा।
घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया और शोर मचाया, जिससे मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की जानकारी जुटाई।पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम गंगनहर में बहे छात्र की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। साथ ही प्रशासन ने लोगों से नहर किनारे विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। जानकारी के मुताबिक आईआईटी रुड़की के एमबीए छात्र आशीष शुक्ला, निवासी वाराणसी (बनारस), अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था। इसी दौरान नगर निगम गंगनहर पुल के समीप अचानक उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर सीधे नहर में जा गिरा। देखते ही देखते छात्र तेज बहाव में बह गया।पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम गंगनहर में बहे छात्र की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। साथ ही प्रशासन ने लोगों से नहर किनारे विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

