जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। श्री प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज के जन्मदिन पर महामंडलेश्वरों, श्रीमहंत, संतों के साथ तमाम जनप्रतिनिधियों के साथ समाजसेवियों एवं भारी संख्या में पहुंचे आमजन ने उन्हें फूल मालाएं, पटके, गुलदस्ते भेंटकर शुभकामनाएं दी। महामंडलेश्वर स्वामी रुपेंद्र प्रकाश महाराज ने सभी का धन्यवाद एवं आभार जताते हुए कहा कि सनातन धर्म की पताका लहराने का काम जारी रखेंगे। उन्होंने समाजों को जोड़कर फैल रही विसंगितयों एवं नशाखोरी से दूर रहने को आह्वान किया।


बुधवार को प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में श्रीजी वाटिका में आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज का जन्मोत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया। सांसद सतपाल ब्रहम्चारी, 13 अखाड़ों के आचार्य, महामंडलेश्वरों, श्रीमहंतों, निर्मल अखाड़ा के श्रीमहंत, स्वामी ब्रहम्चारी ब्रहमस्वरूप महाराज आदि ने उन्हें आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी। महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि धर्म की रक्षा करना और सनातन के प्रचार प्रसार के लिए जीवन समर्पित है। स्वामी रामनौमि महाराज, कारोबारी महंत गोविंद दास, महंत सूर्यांश मुनि, डॉ जितेंद्र सिंह, दर्जाधारी मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि, पूर्व मेयर अनीता शर्मा, अशोक शर्मा, चेयरमैन राजीव शर्मा, प्रेसक्लब के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार सुनील दत्त पांडेय, लव शर्मा, विकास झा, डॉ विशाल गर्ग, सतविंद्र सिंह, पार्षद अनुज सिंह, समाजसेवी अमित सैनी, दिव्यांश शर्मा, मनोज गौतम, विश्वास सक्सेना आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *