जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 648 वीं जयंती पर सांसद, विधायक, मेयर, पार्षद आदि के साथ गणमान्यों ने संत रविदास के जीवन से प्रेरणा लेकर कुरुतियों से दूर रहकर समाजसेवा के कार्य करने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की केंद्र सरकार संतों के सिद्धांतों पर कार्य करते हुए देश का विकास कर रहे हैं।
बुधवार को हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत, नगर विधायक मदन कौशिक, हरिद्वार मेयर किरण जैसल, पार्षद भूपेंद्र कुमार आदि ने कनखल रविदास मंदिर पर पहुंचकर सभी लोगों को रविदास जयंती की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संत रविदास जी के जीवन यात्रा और समाज के प्रति उनके विचार को आगे ले जाने का संकल्प लिया। हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि संत रविदास जी ने जो विचार देश को दिया उससे आज देश में कई कुरीतियों का अंत हुआ है और पूरा देश एक सूत्र में बंधकर आगे बढ़ रहा है।
पार्षद भूपेंद्र कुमार ने कहा संत रविदास के सिद्धांतों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वे सिद्ध महापुरुष थे, जिन्होंने समाज में एकरूपता लाने का काम किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, मंडल अध्यक्ष हीरा बिष्ट, रविदास मदिर ट्रस्ट अध्यक्ष राम मूर्ति, धीर सिंह, लक्ष्मण कटारिया, भंवर सिंह, रुपेश, विवेक, समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *