जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
करवाचौथ के तीन दिन पहले एक व्यक्ति की पत्नी उसी के जीजा के साथ फरारे हो गई। जबकि उसने फरार होने के एक दिन पहले ही सामान की खरीददारी कराई थी। पत्नी के इस तरह से फरार होने से सभी हैरान है। वह अपना 16 महीने का बच्चा भी साथ लेकर चली गई। जिसके साथ वह गई वह उससे करीब 15 साल बड़ा था। यह वाक्या मेरठ के जानी क्षेत्र में हुआ है।
पीड़ित पति अपनी पत्नी की लम्बी उम्र के लिए करवाचौथ के दिन व्रत रखता था, लेकिन उसने आज भी व्रत रखा है और प्रार्थना करेगा कि उसकी पत्नी को उसे किए गए कृत्य के लिए सजा मिले। उसकी तहरीर पर थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो एसएसपी से मिला।
अशोक ने बताया कि 2019 में उसकी शादी मेरठ के गंगानगर क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसका जीजा हस्तिनापुर का रहने वाला राहुल उनके घर पर आता जाता रहता था। जब अशोक घर पर नहीं होता था तो उसकी पत्नी से नजदीकियां होेने के चलते हुए अशोक के घर न रहने पर आता था। 27 अक्तूबर की रात को जब वह घर लौटा तो घर खुला हुआ मिला। पड़ोस के लोगों ने बताया कि उसकी पत्नी उसके जीता के साथ चली गई है। अशोक ने बताया कि एक दिन पहले ही उसे करवाचौथ पूजन के लिए श्रंगार का पूरा सामान खरीदवाया था। उसने घर में देखा कि अपने साथ जेवर के साथ 15 हजार रुपये भी ले गई। अशोक ने बताया कि उसकी बहन की शादी अशोक से 15 साल पहले हुई थी।
अशोक की बहन भी परेशान है कि वह जिस पति के लिए करवाचौथ का व्रत रखा है वह भाई की पत्नी को लेकर फरार हो गया है तो कैसे गद्दार पति की लंबी आयु के लिए कैसे व्रत रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *