जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार तीसरी बार केंद्र सरकार बनने पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक देश के समुचित विकास की कामना की। ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि मां भारती के सच्चे सपूत नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताकर जनता ने विकास की गति को जारी रखने का संदेश दिया है।
ओबीसी मोर्चा हरिद्वार ने प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी के नेतृत्व ने हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर मां गंगा का दूग्धाभिषेक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने के बार फिर इतिहास रचा व जनता ने भी मोदी जी पर तीसरी बार फिर विश्वास जताया है। उत्तराखंड की जनता का आभार जताते हुए धन्यवाद करते हुए कहा कि उत्तराखंड कि जनता ने पांच की पांच लोकसभा भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाया और जो वादे मोदी जी ने अपने कार्यकाल में किए हैं और कर रहे हैं। उसको पूरा करने का विश्वास दिलाया है।
ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप चौधरी ने कहा कि यह केवल भारतीय जनता पार्टी की जीत नहीं अपितु देश की जनता की जीत है क्योंकि जनता के लिए कोई कार्य जमीनी स्तर पर कर सकता है तो भारतीय जनता पार्टी व उसके कार्यकर्ता ही है। डॉ प्रदीप चौधरी ने कहा कि लगातार तीसरी बार विश्वास जताकर जनता ने साबित कर दिया है कि वे नरेंद्र मोदी जी ही देश का सही मायने में विकास कर रहे हैं।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रवि कश्यप, जिला सोशल मीडिया प्रभारी आशीष चौधरी, कार्यकारी सदस्य प्रेम प्रकाश सेतलवाल, मंडल अध्यक्ष सर्वेश प्रजापति, महक सिंह ठाकुर, सुधीर सिंह, ऋषभ सैनी, लव कपूर, भूपेंद्र सिंह ठाकुर आदि शामिल हुए।