जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरकी पैड़ी के पास हाथी पुल पर एक बदमाश की हत्या कर दी। बदमाश युवक कनखल निवासी करण है, जिस पर हत्या के प्रयास, अवैध तरीके से शराब बेचने के साथ अन्य मामलों के 10 मुकदमें चल रहे थे। हत्यारोपियों ने युवक को सटाकर गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक युवक करण विष्णु घाट के पास एक ढाबे पर काम करता था। सोमवार की सुबह तड़के उसकी अन्य युवकों से किसी मामले को लेकर विवाद हो गया। पहले मारपीट हुई और इसी दौरान उसके सिर पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई।
हत्या को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी हर्षित चड्ढा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अभी उसके साथ के दो आरोपी फरार है। पूरे मामले को एसएसपी अजय सिंह, एसपी सिटी स्वतंत्र सिंह, नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने गंभीरता से लिया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच चल रही है, जल्द ही पूरे मामला का खुलासा कर दिया जाएगा।

