जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के द्वारा प्रस्तावित मास्टर प्लान—2041 के खिलाफ याचिका दायर की गई है। प्राधिकरण ने कृषि भूमि वाले स्थानों पर ग्रीन बेल्ट, कई हाईवे के साथ मूलभूत सुविधाओं को लेकर मास्टर प्लॉट तैयार किया था। हालांकि इस पर अभी आपत्तियां लेकर सुनवाई भी की गई थी। मास्टर प्लान को फाइनल किया जाना शेष था।

हरिद्वार के जाने-माने आर्किटेक्ट एवं कांग्रेस नेता संजय सैनी से हरिद्वार के मास्टर प्लान 2026 से 2041 जन विरोधी, व्यापारी विरोधी बताते हुए उत्तराखंड उच्च न्यायालय में रिट याचिका दाखिल की है।
उनका कहना है कि मास्टर प्लान व्यापारियों के खिलाफ और उन्हें वर्तमान शहर से बाहर स्थानांतरित करने की मंशा से लाया गया है इसलिए व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए उन्होंने प्रस्तावित मास्टर प्लान 2041के विरुद्ध उच्च न्यायालय नैनीताल में रिट याचिका दायर की है।

