जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कनखल थाना पुलिस ने वीआईपी नंबर 01 की स्कार्पियो के माध्यम से शराब तस्करी करते हुए एक तस्कर को पकड़ा है। वह शराब माफिया प्रमोद जायसवाल के लिए काम करता है। कनखल पुलिस ने उसे वांटेड किया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने पुलिसकर्मियों को सावधान किया है कि वीआईपी नंबर वाला भी हो शराब तस्कर हो सकता है। पुलिस की रडार में अब वीआईपी नंबर प्लेट के वाहन भी रहेंगे।
कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि नशाखोरी मुहिम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक स्कॉर्पियो कार संख्या UK01B-0001 जो सुल्तानपुर की तरफ से आ रही हैं जिसमें भारी मात्रा में शराब ले जायी जा रही है। इस सूचना पर चौकी बैरियर पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर अभियुक्त शकील पुत्र नसीर निवासी हाजी वाली मस्जिद नैनपुर सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार को घेराबंदी कर पकड़ लिया। वह स्कॉर्पियो संख्या UK01B-0001 से 22 पेटी देशी शराब पिकनिक मार्का का परिवहन करते पकड़ा। जिसके संबंध में थाना कनखल पर अभियोग पंचकृत करते हुए आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी का नाम
1- शकील पुत्र नसिर निवासी हाजी मस्जिद नैनपुर सुल्तानपुर हरिद्वार
वांछित अभियुक्त
1- प्रमोद जायसवाल
2- बृजेश
3- वसीम
ये बरामदगी
1- 22 पेटी देशी शराब पिकनिक मार्का
2- स्कॉर्पियो संख्या UK01B-0001
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा, एसआई देवेंद्र तोमर चौकी प्रभारी जगजीतपुर, कांस्टेबल सत्येंद्र रावत, पप्पू कश्यप, होमगार्ड प्रवीण कुमार का सहयोग रहा।

