जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज में भाजपा को लताडते हुए कहा कि संघ को 100 वर्षो में जीतना बढ़ाना चाहिए था वह भाजपा की वजह से नही बढ़ सका। संघ के विचार को सबसे ज्यादा पलीता भाजपा ही लगा रही है। उन्होंने कहा कि राजनीति तोड़ती है जोड़ती नही, सभी राज नेताओ का चल चरित्र एक है। संघ का स्वयंसेवक भाजपा का गुलाम नही है,लोग टिकट के चक्कर में संघ मे ना जाए, संघ में जिसने जाना है वह यह सोच कर आये की मुझे अपना जीवन माँ भारती के चरणों में समर्पित करना है। उन्होंने संघ के लोगों को भी भाजपा से अपने रिश्तों को लेकर विचार करना चाहिए। संघ एक साधना,तपस्या का कार्य है, ना कि राजनीति का। संघ का उद्देश सत्ता नही है,भृम में मत फसो, संघ भाजपा का कोई स्वयंसेवक सेवी सन्गठन नही है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की श्रंखला में अनुराग पैलेस में आयोजित दक्षिण हरिद्वार के ज्वालापुर की आर्यनगर बस्ती के हिंदू सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि हिन्दू सोया हुआ है, निरन्तर हिंदुओ की संख्या घट रही है। इसके लिए कोई और दोषी नही बल्कि हमारी पीढ़ी-लिखी पढ़ी है। जहां दूसरे धर्मो में बच्चों को कुदरत की देन कहा जाता है, वही सनातन धर्म को मानने वाले अधिक बच्चों की परवरिश की चिंता में निसंतान होते जा रहे है। उन्हीने कहा कि दूसरे धर्मों के बुजुर्ग अपने बच्चों को डरा कर रखते है लेकिन हिंदुओ में बच्चे बुजुर्गों पर हावी है। परिवारों में एक-दो बच्चे होने का नाजायज लाभ आज के बच्चे ले रहे है। उन्होंने कहा कि यदि हिन्दू धर्म परम्पराओं को जीवित रखना है तो अपने परिवार को बढ़ाने पर ध्यान दें। सनातन धर्म मे कण-कण में भगवान सनातन धर्म के लिए सबसे कलंकित बात है जहां वृद्ध आश्रम खोले जा रहे है। मुख्य वक्ता आरएसएस के क्षेत्र सह सम्पर्क प्रमुख डॉ. हरीश ने संघ के 100 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला।

विशिष्ट अतिथि डॉ. कल्पना चौधरी ने संघ शताब्दी वर्ष में चल रहे पंच परिवर्तन नागरिक कार्यव्य,स्व:बोध,समाजिक सद्भाव,कुटुंब प्रबोधन व पर्यावरण संरक्षण इन पांच विचारणीय बिंदुओं को यदि प्रत्येक हिन्दू अपनी जीवन शैली में उतर ले तो हिन्दू हर चुनौती से लड़ सकता है।
मंच का संचालन उज्ज्वल पंडित ने किया। इस मौके पर संघ के नगर संचालक एडवोकेट ज्ञानेश ठकराल, प्रान्त सम्पर्क प्रमुख सीए अनिल वर्मा, प्रान्त सामाजिक सद्भावना प्रमुख रमेश उपाध्याय, कार्यक्रम संयोजक सुशील, सह संयोजक सुधीर रुहेला, सत्येंद्र, राजेंद्र, अमरेश, राजेश, सचिव मनोज मास्टर डॉ. अश्वनी, राहुल गोयल आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

