जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। होटल का अवैध निर्माण सील होते ही एक नेता और उसके भाई ने अपने आका या राजनैतिक गुरू का साथ छोड़ दिया या फिर मतलब निकालने के लिए यह मात्र उनकी नौटंकी है। इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। लोग जातिगत का नाम लेकर भी अनाप शनाप टिप्प्णी करते हुए पूरा मजाक उड़ा रहे हैं।
हरिद्वार— रुड़की विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाया हुआ है। लेकिन फिर लोग गाहे बगाहे निर्माणों को बदस्तूर रखे हुए है। पिछले कई महीनों से हरकी पौड़ी क्षेत्र में भाजपा नेता के होटल का निर्माण चर्चाओं में है। एचआरडीए उसके निर्माण को कई बार सील कर चुके हैं, लेकिन वह जब नहीं माना तो निर्माणकर्ताओं पर मुकदमा तक दर्ज कराया गया। बताया जा रहा है कि निर्माण करने वाले पर मोटी रकम का कर्जा भी है। उसके कई व्यापारियों को झांसे या झूठ का नकाब पहनाकर लाखों रुपये दबा लिए है। बताते है कि कमेठी डलवाकर भी लोगों की मोटी रकम डकारे हुए बैठा है। कुछ लोग तो महंगे रहन सहन को देखकर ही इन्वेस्ट कर देते हैं।
अब कर्जा इन भाजपा नेताओं की गले की फांस बना हुआ है तो इन्होंने एक ड्रामा की पटकथा रच दी है और इन्होंने सालों से एक ही आका बनाया हुआ था, लेकिन मतलब निकालने के लिए इन्होंने दूसरे नेता की परिकर्मा करनी शुरू कर दी है। बताते है कि मतलब निकलते ही ये गाली देना शुरू कर देते हैं।

