जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
रिश्वतखोरी की जड़े सरकारी महकमों में कितनी गहरी हो चुकी है, इसका एक उदाहरण गुरुवार को सामने आया। यहां सीबीआई ने 5 लाख रुपए रिश्वत लेते रोपड़ DIG भुल्लर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने अधिकारी के घर और ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। जहां से करोड़ों रुपए कैश मिले हैं। दरअसल CBI ने गुरुवार को पंजाब के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) हरचरण सिंह भुल्लर को करप्शन से जुड़े एक मामले में मोहाली स्थित उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया।
2007 बैच के IPS अधिकारी हैं हरचरण भुल्लर
2007 बैच के IPS अधिकारी भुल्लर डीआईजी (रोपड़ रेंज) के पद पर कार्यरत हैं। रोपड़ रेंज में मोहाली, रूपनगर और फतेहगढ़ साहिब जिले शामिल हैं। भुल्लर इससे पहले DIG (पटियाला रेंज) के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने सतर्कता ब्यूरो के संयुक्त निदेशक और जगराओं, मोहाली और संगरूर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में भी काम किया है।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और बिचौलिए को चंडीगढ़ जिला अदालत में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सीबीआई ने डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और बिचौलिए पंजाब के नाभा निवासी कृष्णू को फतेहगढ़ साहिब के एक स्क्रैप डीलर से 8 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में मोहाली से गिरफ्तार किया था।
सीबीआई ने डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े रिश्वत मामले की जांच के तहत पंजाब और चंडीगढ़ में कई स्थानों पर व्यापक छापेमारी भी की है। इस दौरान सीबीआई को भारी मात्रा में नकदी, सोना, लग्जरी घड़ियां और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। जांच एजेंसी की छापेमारी में उनके घर और फार्म हाउस से भी सामान मिला है वह बेशकिमती है। उनके फार्महाउस से महंगी शराब और हथियार मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को महंगी शराब और हथियारों का शौक है।

डीगढ़ स्थित के आवास से बरामदगी
लगभग 7.5 करोड़ नकद
करीब 2.5 किलोग्राम सोने के गहने
रॉलेक्स और रॉडो ब्रांड की 26 लग्जरी घड़ियां
परिवारजनों और संदिग्ध बेनामी नामों पर 50 से अधिक अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज
कई बैंक खातों के विवरण और लॉकर की चाबियां
चार हथियार और 100 जिंदा कारतूस
समराला स्थित फार्महाउस से बरामदगी
महंगी 108 शराब की बोतलें
5.7 लाख नकद
17 जिंदा कारतूस
बिचौलिए के आवास से 21 लाख नकद
कई संदिग्ध और आपत्तिजनक दस्तावेज
सीबीआई के अनुसार, पंजाब पुलिस के रूपनगर रेंज के डीआईजी और उनके कथित बिचौलिए को आज चंडीगढ़ स्थित सीबीआई अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत (ज्यूडिशियल कस्टडी) में भेज दिया है। जांच एजेंसी ने कहा कि बरामद दस्तावेजों और संपत्तियों की जांच जारी है और मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।

