जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार जनपद में पुलिस इंस्पेक्टर के फिर से तबादले हुए हैं। इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी को कलियर कोतवाली की जिम्मेदारी सौपी है। इंस्पेक्टर भंडारी की पुलिसिंग से सभी अच्छी तरह से अवगत है। इन्हीं के साथ कलियर के प्रभारी रविंद्र कुमार को पथरी थाना की जिम्मेदारी सौपी गई है। जबकि यहां पर प्रभाव देख रहे मनोज नौटियाल को पुलिस लाइन भेजा गया है।

निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के निम्नानुसार स्थानांतरण किये है।👇
1. निरीक्षक कमल मोहन भंडारी- high कोर्ट सेल से कोतवाली कलियर
2. उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार- थानाध्यक्ष कोतवाली कलियर से थानाध्यक्ष पथरी
3. उपनिरीक्षक मनोज नौटियाल- थानाध्यक्ष पथरी से पुलिस लाइन
4. उपनिरीक्षक यशवीर-SSI पथरी से -प्रभारी चौकी भिक्कमपुर लक्सर
5. उपनिरीक्षक लोकपाल परमार- प्रभारी चौकी भिक्कमपुर से पुलिस लाइन

