जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड समाज के कार्यों के लिए हमेशा समर्पित रही है। इस श्रृंखला चेयरमैन वैध एमआर शर्मा और उनकी टीम ने हरिद्वार पुलिस के आग्रह पर 10 बैरीकेटिंग बनवाकर हरिद्वार पुलिस को सौंपे। इन बैरैक्टिंग्स को लेने के लिए हरद्वार पुलिस की तरफ से औद्योगिक क्षेत्र चौकी इंचार्ज अर्जुन कुमार श्री गुरु कृपा औषधालय में पहुंचे।
इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सिडकुल चैप्टर हरिद्वार के द्वारा पुलिस यातायात के 10 बैरीकेटिंग हरिद्वार पुलिस को सौंपे है। अर्जुन कुमार को दस बैरिकेडिंग वहां उपस्थित आईएयू के पदाधिकारियों ने सौंप दी है। इस अवसर पर वहां उपस्थित चेयरमैन एसोसिएशन के चेयरमैन वैद्य एमआर शर्मा ने बताया कि पहले हम कांवड़ मेले में ड्यूटी पर तैनात सभी फोर्स के जवानों के लिए पानी की बोतलें और बिस्किट सेवा करते रहे हैं। यह सिलसिला पिछले कई वर्षों तक निरन्तर चलता रहा। उन्होंने बताया समाज के क्षेत्र में हमारी एसोसिएशन अपना दायित्व निभाती रही है और आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी।


इस विषय में आइएयू के पदाधिकारियों को एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने अपने कार्यालय सीसी टावर हरिद्वार में बुलाया था। उन्होंने एसोसिएशन के द्वारा किए गए कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। और सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पुलिस विभाग की तरफ से अर्जुन कुमार चौकी इंचार्ज औद्योगिक क्षेत्र हरिद्वार, तथा ऐसोसिएशन की तरफ से पूर्व चेयरमैन नरेश जैनर, पूर्व चेयरमैन गजेंद्र प्रसाद रतुडी, वाइस चेयरमैन अनिल बवेजा, वाइस चेयरमैन गुरमीत सिंह, महासचिव अजय अरोड़ा, अशोक पालीवाल, सुधांशु अग्रवाल, आदर्श पाल तोमर, प्रदीप मेहंदीरत्ता, सुरेश जैनर, विनोद गुप्ता, विकास सहगल, विजय सेठी खेम चंद, सौरभ शर्मा, शुभम शर्मा आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *