जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। नवोदय नगर वार्ड संख्या 13 के अंतर्गत हरिद्वार ग्रीन सोसाइटी में नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा क्षेत्र के पांच पार्कों के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में हर्ष और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। लंबे समय से क्षेत्र के निवासियों द्वारा पार्कों के विकास और सौंदर्यीकरण की मांग की जा रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए यह कार्य प्रारंभ किया गया है।
हरिद्वार ग्रीन सोसाइटी में पहली बार इस प्रकार के व्यापक स्तर पर विकास कार्य शुरू होने से स्थानीय निवासियों में विशेष प्रसन्नता और संतोष दिखाई दिया। पार्कों के सौंदर्यीकरण के अंतर्गत हरियाली को बढ़ावा देने, बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छता एवं आकर्षक वातावरण बनाने के लिए विभिन्न कार्य किए जाएंगे, जिससे बच्चों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को एक बेहतर और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर सोसाइटी के निवासियों द्वारा एक स्नेहिल कार्यक्रम का आयोजन कर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और सभी ने क्षेत्र में शुरू हुए इस विकास कार्य के लिए प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पार्क केवल मनोरंजन के स्थान ही नहीं होते, बल्कि यह समाज को स्वस्थ और सकारात्मक वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा क्षेत्र के सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को बढ़ाने के लिए इसी प्रकार कार्य जारी रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी क्षेत्रवासियों का सम्मान एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग से ही विकास कार्यों को गति मिलती है और क्षेत्र को और अधिक सुंदर एवं व्यवस्थित बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर अटल पंवार (अध्यक्ष), प्रवीण गर्ग (सचिव), चेतन साहनी (उप सचिव), अक्षत जैन (उपाध्यक्ष), प्रवीण शर्मा, सभासद दीपक नौटियाल, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, अवधेश रॉय, प्रदीप चंदेल, श्वेता सिंह, बागेश्वरी, भानु प्रताप, नीरज प्रेमी, संचित डागर, अंशुल शर्मा, देव विकायत भाटी, रवि वर्मा, गौरव गुर्जर, रविंद्र उनियाल, आदित्य मलिक, रोशन,सुरेश पालगे, एम.के. रैना, आर.सी. दीक्षित, एच.एन. गुप्ता, सत्यम राजपूत, नवीन तिवारी, पंकज श्रीवास्तव, सुनीता जैन, सुनीता अग्रवाल, नेहा वाजपेयी, के सी पांडेय, दीपा सिंह, सपना पंडित,सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *