जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। प्रणाम ऑटो फिटनेस सेंटर प्राइवेट लिमिटेड हरिद्वार के द्वारा नियम विरुद्ध मनमानी तरीके से वाहनों का मशीनों द्वारा निरीक्षण कर वाहनों की फिटनेस फीस निरस्त करने, फिटनेस सेंटर में लगाए गए बाउंसर से भय का माहौल उत्पन्न करने की स्थिति को पूर्ण रूप से आजाद कराने के संबंध में वाहन स्वामियों ने एआरटीओ से मिलकर अपनी शिकायतें रखी।
वाहन स्वामियों के साथ-साथ पंचपुरी टेंपो ट्रैवलर वेलफेयर सोसाइटी व समस्त टैक्सी मैक्सी यूनियन हरिद्वार के पदाधिकारी एआरटीओ से​ मिले। उन्होंने अपनी पीड़ा रखते हुए बताया​ कि वाहन स्वामियों को हर रोज फिटनेस सेंटर में मशीनों द्वारा निरीक्षण के नाम पर आर्थिक व मानसिक रूप से शोषण जैसी समस्याओं से जूझना ना पड़े, इसके लिए सरकार की बनाई गई नीतियों के खिलाफ नहीं है। लेकिन लागू करते वक्त जनता को अपनी निजी स्वार्थ व्यवस्था का हिस्सा बनाया जाना गलत है। उन्होंने कहा कि वे ऐसे अधिकारियों के खिलाफ है जोकि गलत कंपनी का साथ दें। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा ही चलता रहा तो निश्चित ही वाहन स्वामियों की आजीविका में प्रणाम फिटनेस सेंटर प्राइवेट लिमिटेड हरिद्वार समस्या का बड़ा कारण बनेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड चारधाम यात्रा को देखते हुए शासन स्तर पर बातकर सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 1 अक्टूबर तक या हल्द्वानी फिटनेस सेंटर की तर्ज पर हरिद्वार में भी फिटनेस सेंटर स्थगित करने व कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *