जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार में एक महिला ने अपनी नाबालिक बेटी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। हालांकि उसने आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने संदिग्धता देखते हुए पूरे मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी महिला ने अवैध संबंध छिपाने को लेकर हत्या की थी। हत्या में कथित पत्नी के प्रेमी व एक अन्य की भूमिका की भी की जा जांच की जा रही है।
02 अप्रैल को ग्राम लाहडपुर निवासी पूजा नामक महिला द्वारा कोतवाली श्यामपुर पर सूचना दी गई कि उसके पति बबलू ने रात को शराब के नशे में कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम व फील्ड यूनिट टीम ने प्रथमदृष्टया प्रकरण संदिग्ध दिखने पर साक्ष्य संकलित कर घटनास्थल का मौका मुआयना किया तथा फोटो ग्राफी/विडियोग्राफी कर मृतक का पंचनामा भरा गया।
मृतक के भाई राजू ने 02.04.2026 की रात कोतवाली श्यामपुर पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उसने मृतक भाई की पत्नी, लड़की व एक अन्य युवक पर एक साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या करने के आरोप लगाए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आस पड़ोस के लोगों से जानकारी जुटाने व इलैक्ट्रॉनिक सबूत इकट्ठा करने पर सामने आए तथ्यों के आधार पर मृतक के बच्चों से जानकारी की गयी तो मृतक के लड़के ने बताया कि उसकी मां और बहन ने रात में तकिया से मुंह दबाकर पापा की हत्या की। मृतक की पत्नी व नाबालिक बेटी ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि उनकी अन्य लोगों से अवैध सम्बन्धों की जानकारी होने पर मृतक बबलू द्वारा शराब पीकर मार-पीटने के चलते दोनों ने बबलू को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।
घटना के दिन बबलू को पहले शराब में नीद की दवाई पिलाकर सुलाया गया और फिर चारपाई में दुपट्टों से हाथ पैर बांध तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या छिपाने की नियत से दोनों ने लाश को दूसरे कमरे की चारपाई में शिफ्ट किया और लाश के मुंह में सल्फास का घोल डाल कमरे को बंद कर दिया। अगली सुबह आरोपी पत्नी ने अपने पति के रात में झगड़ाकर कही चले जाने और रात में ही किसी समय आकर जहर खा आत्महत्या करने की कहानी पुलिस को सुना दी।
पुलिस ने आरोपी पत्नी को पुलिस हिरासत में तथा नाबालिक पुत्री को नियमानुसार संरक्षण में लेकर घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन, सल्फास का पैकेट, शराब (फ्रूटी) का खाली पाऊच, शराब पीने के लिए प्रयुक्त स्टील का गिलास, घटना में प्रयुक्त दुपट्टे, 01 तकिया बरामद किया।
मुख्य आरोपित पत्नी व विधि विवादित किशोरी को बाद अन्य विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तार आरोपी पत्नी-
पूजा पत्नी स्वर्गीय बबलू निवासी ग्राम लाहडपुर कोतवाली श्यामपुर हरिद्वार उम्र 35 वर्ष व संरक्षण में ली गई नाबालिग किशोरी।
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
श्यामपुर प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी, एएसआई रविन्द्र गौड, कांस्टेबल सुदेश खरोला, मनमोहन सैनी, रेशमा सुल्ताना, माधुरी, चालक मोहन सिहं रावत, रीना रानी, वसीम (सीआईयू हरिद्वार) का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *