जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार— रुड़की विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनी के साथ एक निर्माण को सील किया है। विभाग की ओर से स्पष्ट आदेश दिए है कि बिना अप्रूव्ड और नक्शा स्वीकृत कराए निर्माण बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
हरिद्वार — रुड़की विकास प्राधिकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। एचआरडीए के सचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया कि बहादराबाद में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के सामने, केयर कॉलेज से पहले रोहालकी रोड पर जयप्रकाश चौहान द्वारा अनाधिकृत प्लाटिंग की जा रही है। रुड़की में पश्चिमी अंबर तालाब क्षेत्र में रविंद्र कुमार द्वारा अनाधिकृत निर्माण कार्य किया जा रहा है।

एचआरडीए के सचिव मनीष सिंह

प्राधिकरण द्वारा उक्त दोनों निर्माणों के विरुद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए वाद योजित किए गए है। स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा जयप्रकाश चौहान की अवैध प्लॉटिंग को जेसीबी एवं पुलिस बल की सहायता से ध्वस्त किया गया। रविंद्र कुमार के अवैध निर्माण कार्य को पुलिस बल की उपस्थिति में सील किया गया।


सचिव मनीष सिंह ने बताया कि अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि स्थल पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे निर्माण कार्य ना किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *