जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार से बताया।
रविवार को ग्राम मिस्सरपुर के मंगलम वेंकट हाल में छत्रपति शिवाजी महाराज विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
आयोजन संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जमालपुर मंडल के तत्वाधान में एवं डॉ प्रदीप कुमार के संयोजन में हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता संघ के सह विभाग प्रमुख संजय एवं कृष्णायन गौशाला के संचालक स्वामी अनन्ता नंद महाराज ने वर्तमान में देश की परिस्थितियों एवं हिंदुओं की दशा के विषय में विचार रखे। उन्होंने संघ के 100 वर्ष के इतिहास को श्रोताओं के सामने प्रस्तुत कर राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के भाव से कार्य करने का आह्वान किया। संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने कहा कि हिंदुओं को एक मंच एक विचार पर आना होगा, बच्चों को संस्कारवान बनाकर उन्हें स्वरोजगार के लिए तैयार करना होगा। हर जरूरत के समान के लिए दक्ष होना होगा, यदि हम किसी अन्य धर्म संप्रदाय पर आश्रित रहेंगे तो हम अपने मंतव्य में सफल नहीं हो पाएंगे।

कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर प्रदीप चौधरी ने कहा कि आगामी पीढ़ी को मानसिक रूप से मजबूत करना होगा। जो एक मिशन चल रहा है उसे बच्चियों को बचाना होगा। इसके लिए हर अभिभावक को अपने बच्चों पर ध्यान रखना जरूरी है।
अतिथियों का स्वागत विपिन चौधरी राकेश चौधरी अनीता वर्मा, मिथुन चौधरी आदि ने किया ।
संघ के सह विभाग संपर्क प्रमुख संजय, समाजसेवी कंचन तनेजा, संरक्षक नरेश चौहान, कल्याण चौधरी आदि ने सम्मेलन में उपस्थित समाज के सभी वर्गों से जाति बंधन से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया तथा हिंदुओं को अपने धर्म संस्कृति का संरक्षण करते हुए इसके संवर्धन के विषय में शपथ लेने का आग्रह किया। छत्रपति शिवाजी महाराज हिंदू सम्मेलन में परमिल चौधरी , प्रमोद चौहान , तिलकराम सैनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी, सतीश ठाकुर, महक सिंह ठाकुर, अमित चौहान, बाल कल्याण समिति की सदस्य सुनीता चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सम्मेलन का संचालन बौद्धिक प्रमुख हेमराज एवं खंड कारवाह नितेश चौधरी ने किया।

