जोगेंद्र मावी
हरिद्वार। हरिद्वार नगर निगम की सीट ओबीसी हो जाने पर सोनिया चौधरी ने अपना आवेदन भाजपा से किया है। वे उच्च शिक्षित हैं और हरिद्वार क्षेत्र की हर समस्याओं से वाफिक है।
वार्ड राजा गार्डन फुटबाल ग्राउंड रोड राज विहार निवासी सोनिया चौधरी पुत्री डॉ राजेश अधाना ने आवेदन सॉफ्टवेयर अपनी खासियत बताइ हैं। उन्होंने बताया है कि हरिद्वार नगर निगम मेयर पद हेतु सीट अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है. मैं हरिद्वार नगर निगम के अंतर्गत वार्ड न. 58, राजा गार्डन की ओ.बी.सी. महिला मतदाता हूँ। मैं उत्तराखंड की मूल निवासी हूँ तथा हरिद्वार शहर के मेयर बनने की अन्य सभी योग्यताये मेरे पास है। मेरा परिवार संघ और भारतीय जनता पार्टी की मूल विचारधारा में विश्वास रखता है, और मेरी स्वयं की वैचारिक सोच भी भारतीय जनता पार्टी से सकारात्मक रूप से प्रभावित है। इसीलिए मैंने अपना मेयर पद हेतु आवेदन जिलाध्यक्ष संदीप गोयल को सौंप दिया है।
मेने अपनी उच्च शिक्षा की शुरुआत गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार में बी.ए.एम् एस. से की परन्तु देश सेवा की इच्छा होने के कारण प्रवेश रद्द कर दिल्ली प्रशासनिक सेवाओ की तेयारी करने चली गयी और स्नातक और स्नाताकर अर्थशाश्त्र विषय से पूर्ण किया। इस वर्ष मैंने उत्तराखंड पीएचडी संयुक्त प्रवेश परीक्षा व साक्षात्कार उत्तीर्ण कर अर्थशास्त्र में शोध के लिए चयनित छात्रा हूँ।
मुझे विज्ञानं और अर्थशास्त्र का ज्ञान है, और किसी भी शहर का विकास विज्ञानं की नई टेक्नोलॉजी और अर्थशास्त्र की अच्छी समझ के बिना अधुरा है। मैं युवा हूँ और महिलाओं का विकास और उनकी राजनीति, आर्थिक और सामाजिक प्रगति चाहती हूँ मेरे विचार और निर्णय खुद के होंगे। किसी प्रधानपति के निर्णयों पर आश्रित न रहने वाली में स्वतंत्र महिला हूँ।
हरिद्वार में महिला सीट आरक्षित होना मेरे लिए अवसर है और भारतीय जनता पार्टी मुझे उम्मीदवार बनाये ये मेरा सौभाग्य होगा मेरे अन्दर समानुभूति के संज्ञात्मक और भावनात्मक घटक हे, इसीलिए मेरा सपना हमेश से समाज और देश सेवा का रहा है।
हरिद्वार विकसित शहर है , आने वाले समय में स्मार्ट सिटी भी बनेगा इसके लिए जरुरी है। एक सामाजिक तथा शिक्षित युवा को मौका दिया जाए और नयी उर्जा के साथ शहर का चहुमुखी विकास सुनिश्चित किया जाए मैं स्वतंत्र विचारो वाली युवा लड़की हूँ। मुझे लगता के मैं हर तरीके से एक बेहतरीन दावेदार हूँ, अगर पार्टी मुझे मौका देती है तो मैं उनकी बहुत आभारी रहूँगी ।

