जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। प्रदेश में नगर निकाय की तिथि कभी भी घोषित हो सकती है। सभी निकायों के संभावित प्रत्याशी तैयारियां करने लगे हैं। हरिद्वार नगर निगम में भी चुनाव की सरगर्मी में राजनैतिक दलों से जुड़े नेताओं ने बायोडाटा तैयार कर लिए हैं। हरिद्वार में भाजपा से एक नाम बड़ी चर्चाओं में तेजी से आ रहा है। वह नाम है हरजीत सिंह। हरजीत सिंह भाजपा के कद्दावर, समर्पित और निष्ठावान युवा नेता हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा के चलते हुए जनता की मांग है कि शहर के समुचित विकास के लिए हरजीत सिंह को भाजपा से प्रत्याशी बनाया जाए।
हरजीत सिंह युवा नेता हैं। वे 2001 से वार्ड अध्यक्ष के रूप में काम शुरू किया। वार्ड अध्यक्ष से स्थापित हुए हरजीत सिंह ने भाजपा युवा मोर्चा से तीन बार जिलाध्यक्ष बनकर कीर्तिमान बनाया। उनकी कार्यशैली और पार्टी के प्रति निष्ठा होने के चलते हुए भाजयुमो प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्त किया। उन्होंने भाजपा पार्टी के लिए जीतोड़ मेहनत की और उत्तराखंड में 2022 में भाजपा की सरकार बनी। लोकसभा चुनाव—2024 में रात दिन वोटरों को साधने का काम केंद्र और राज्य की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए किया। जिसका नतीजा यह निकला कि हरिद्वार लोकसभा सीट भाजपा के खाते में चली गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार शपथ दिलाने में अह्म रही।
हरजीत सिंह का युवाओं के साथ सभी वर्गों में अच्छा सामंजस्य है। प्रदेश के उच्च पदाधिकारियों के साथ उनका अच्छा सामंजस्य है।
हरजीत सिंह पार्टी की विचाराधाओं को आगे बढ़ाने के साथ केंद्र और राज्य सरकार की विजनकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं को हमेशा जनता तक पहुंचाने के लिए काम करते हैं। हरिद्वार नगर निगम के लोग चाहते हैं कि हरजीत सिंह भाजपा से प्रत्याशी बनाए ताकि शहर के हर वर्ग तक योजनओं का पहुंचाया जा सके।