जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और विधायक उमेश कुमार के बीच चल रही जंग के बीच गुर्जर समाज ने भगवान महाराजा भगीरथ की प्रतिमा अनावरण के पोस्टर फिर से लगवा दिए हैं। आक्रोशित युवाओं ने विधायक उमेश कुमार के फोटो लगे होने के चलते हुए पोस्टर फाड दिए थे। लेकिन अब दोबारा से लगवाकर सामंजस्य का परिचय दिया है। इससे गुर्जर समाज की सराहना हो रही है। गुर्जर समाज के समाजसेवी युवा अभिषेक चौधरी उर्फ जोनी गुर्जर ने सर्वसमाज में आस्था रखते हुए अपना ब्यान भी जारी किया है।

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और विधायक उमेश कुमार के बीच चल रहे प्रकरण में दोनों के समाज एक दूसरे का विरोध कर रहे हैं। प्रकरण में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन जेल चले गए हैं। पूरे प्रकरण के विरोध में गुर्जर समाज भारी संख्या में 29 जनवरी को लंढोरा रंगमहल पहुंच गया। इस दौरान युवाओं ने लक्सर मार्ग पर लगे विधायक उमेश कुमार के पोस्टर फाडकर आक्रोश जताया। लेकिन ये पोस्टर भगवान महाराजा भगीरथ की प्रतिमा के शिलान्यास के थे। जिस पर गुर्जर समाज के जागरूक लोगों ने इसका विरोध किया और समाज की ओर से पोस्टर लगवाने का काम किया।

