जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। चंडीघाट पर गुंडा टैक्स न देने पर चालक को सरेआम पिटने वालों पर कई संगीन धाराओं में मुकदमें दर्ज है। एक पर तो गुंडाएक्ट लगी हुई तो दूसरे पर कुख्यात बदमाशों के नाम पर रंगदारी मांगने, जानलेवा जैसे मुकदमें दर्ज है। अब उनके हाथ से चंडीघाट की यूनियन हाथ से निकल रही है तो दूसरे लोगों पर तमाम आरोप लगाने के लिए प्रेसवार्ता तक कर डाली।
ओम श्री टैक्सी मैक्सी चंडी देवी पुल यूनियन के अध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप ने प्रेसक्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान आरोप लगाया कि असामाजिक तत्व यूनियन की गतिविधियों को प्रभावित करने के लिए चालक मालिकों के साथ मारपीट और डराने धमकाने का काम कर रहे हैं। खुलेआम गुंडागर्दी की जा रही है। लेकिन ये इतने गंभीर मामलों के आरोपी है कि इनके सामने किसी की बिसात नहीं कि जो इनका सामना कर सके। चंडीघाट पर सरेआम एक चालक से गुंडा टैक्स मांगने के मामले में इन पर नगर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज हुआ।

धर्मेंद्र कश्यप ने प्रेसवार्ता में कहा कि ओम श्री टैक्सी मैक्सी चंडी देवी पुल यूनियन के चालक और मालिक यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करते हैं। लेकिन कुछ लोग यूनियन की गतिविधियों में हस्तक्षेप करते हैं। चालकों को परेशान करने के साथ झूठे मुकद्मे में फंसाने की धमकी भी दी जाती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रेसवार्ता में मोनू वाल्मीकि, भारत पंजवानी, सर्वेश राय, दिलशाद अंसारी, विशाल कुमार, अरविंद प्रधान, बबलू आदि भी मौजूद रहे।

