जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
देहरादून। युवतियों ने सड़क पर लिख दिया कि यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है। हिंदू संगठन के कुछ लोगों द्वारा एलिवेटेड रोड पर यह लिखा गया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ युवतियां एलिवेटेड रोड पर लिखती हुई नजर आई है। उन्होंने लिखा है कि ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं है। कार्यकर्ता देहरादून में हिंदू रक्षा दल के बताए जा रहे है।
सहारनपुर के बिहारी गढ़ थाना प्रभारी अक्षय शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं हिंदू रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा कि हमारी इच्छा है कि टैक्स हम देते हैं तो सड़क पर चलना हमारा अधिकार है। एक्सप्रेसवे पर मोहंड में बनाई गई एलिवेटेड रोड पर यह लिखा गया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद से लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *