जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार का पूर्व विधायक जोकि अकूत संपत्ति का मालिक होने के बावजूद ठेलों से उगाही करता मिला। एक बुजुर्ग से महीना लेने पहुंचे पूर्व विधायक को समाजसेवियों ने घेर लिया। उसे खूब खरी खोटी सुनाई, लेकिन उस पर कोई असर नहीं पड़ा। कमाई के पीछे इतना पागल है कि उसके होटल में अवैध कार्यों की पूरी छूट हैं। नेताजी के चार होटल हरिद्वार में है।
हरिद्वार से विधायक रह चुके एक नेताजी के पास अकूत संपत्ति है। संपत्ति में वृद्धि उसके अवैध कार्यों से हुई। विधायक नेशनल पार्टी कांग्रेस के दिग्गज नेता है और पिछले कई बार से विधानसभा का टिकट मांग रहे है। कभी हरिद्वार से तो कभी रानीपुर सीट से उतरने की तैयारी करते हैं। वे केवल कार्यक्रमों में ही दिखाई देते हैं। पार्टी के लिए तो क्या कभी उन्होंने किसी आमजन की मद्द तक नहीं की।
अब उनका एक बड़ा कारनामा सामने। उनके होटल के आसपास चाय और फल वालों के ठेले लगे हुए। एक चाय वाला तो इतना बुजुर्ग है कि बेचारा अपने परिवार का जीवन कैसे चलाता होता। लेकिन ये पूर्व विधायक मंगलवार को उस बुजुर्ग चाय वाले से दो हजार रुपये लेने के लिए चमचमाती लग्जरी कार जिसकी कीमत करीब 30 लाख है और कार पर आगे कांग्रेस का झंडा लगा हुआ था, उससे पहुंचा। पहुंचते ही उसने बुजुर्ग चाय वाले से दो हजार मासिक तौर पर लिए। लेकिन जैसे ही उसने रुपये लिए तो समाजसेवी युवाओं ने उसे घेर लिया। उन्होंने बुजुर्ग चाय वाले से रुपये न लेने की नसीहत दी। लेकिन इतना बड़ा बेशर्म उस पर कोई असर नहीं पड़ा। तमाज समाजसेवियों ने उसे नसीहत देनी शुरू कर दी कि इतनी संपत्ति का मालिक होते हुए भी गरीब आदमी से महीने के 2 हजार रुपये ले रहा है। पता चला कि अन्य ठेलों वालों से तो वह 5—5 हजार रुपये मासिक उगाही कर रहा है।
हालांकि ऐसे लोग कांग्रेस से टिकट मांग रहे हैं। यदि गलती से ऐसे नेताओं को टिकट दे दिया गया तो जमानत भी नहीं बचा पाएंगे। लोग चर्चा करते दिखे कि ऐसे मतलब परस्त नेताओं ने ही पार्टी का जनाधार कम किया है।
नोट: यदि ग्लोबल न्यूज की खबर पर कोई फर्जी दावा करता है तो उसके इस कृत्य की वीडियो भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *