जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भेल में एटक यूनियन की एक सभा का आयोजन यूनियन कार्यालय लुम्बा- नागर मैमौरियल भवन पर किया गया। सभा के दौरान श्रमिक एकता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विभिन्न साथियों ने एटक यूनियन में औपचारिक रूप से शामिल होकर संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
यूनियन नेतृत्व ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के एटक के प्रदेश अध्यक्ष का. एमएस त्यागी ने कहा कि वर्तमान समय में श्रमिक अधिकारों की रक्षा, सुरक्षित कार्य परिस्थितियों, न्यायसंगत वेतन तथा सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेड यूनियन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। नए साथियों के जुड़ने से संगठन की ताकत और प्रभावशीलता में वृद्धि होगी।
कार्यक्रम के दौरान नव-शामिल साथियों ने श्रमिक हितों की रक्षा, संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने तथा एकजुट होकर श्रमिक वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। यूनियन में शामिल होने वाले साथियों में मुख्य रुप से सर्व श्री सुनील कुमार चौहान, जितेन्द्र चहल, धीरज बालियान, देवाशीष जोशी,शैलेन्द्र वशिष्ठ अनुराग सेमवाल, अतुल सोनार आदि रहे।


इस दौरान एटक के केंद्रीय नेता का. एके दास, ने कहा कि यह जुड़ाव केवल संख्या बढ़ाने का प्रयास नहीं, बल्कि श्रमिक आंदोलन को सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में एटक यूनियन से जुड़कर अपने अधिकारों की आवाज को मजबूत करें। कार्यक्रम का समापन एकता और संघर्ष के नारों के साथ हुआ।
इस दौरान एटक सीएफएफपी के का. अध्यक्ष नईम खान, मनमोहन कुमार, एटक सीएफएफपी के महामंत्री परमाल सिंह, एटक हीप के अध्यक्ष अजित सिंह, एटक हीप के महामंत्री अमृत रंजन, सुभाष त्यागी, एटक के वरि. उपाध्यक्ष संदीप चौधरी, सौरभ त्यागी एवं रविकान्त त्यागी, अशोक शर्मा , सचिन शर्मा, रवि राय, संतोष तिवारी, परमजीत सिंह,दीपक कुमार, गजेन्द्र कुमार, घनश्याम यादव, विनित कुमार, छतर सिंह, विकास चौधरी, पवन कुमार, भूपेन्द्र कुमार ,संकल्प त्यागी, रोहित सिंह, जितेन्द्र पटेल, प्रवीण कुमार, राजीव शर्मा, सतेन्द्र कटारिया, विक्रान्त त्यागी, राजकुमार, चिरंजीवी कुमार, गोपाल शर्मा, जितेन्द्र प्रसाद, चंद्रमोहन सिंह, भुवन भट्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *