जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार की महिला अधिवक्ता का देर रात निधन हो गया। वह गंभीर बीमारी से ग्रस्त थी, इलाज के दौरान बीच में लाभ मिला, लेकिन दोबारा से फिर तबीयत बिगड़ गई थी। अधिवक्ताओं ने शोक जताते हुए मंगलवार को कार्य विरक्त रखते हुए शोकसभा रखी है।
सोमवार की देर रात को अधिवक्ता शबाना खान का निधन हो गया। वे रोशनबाद कचहरी में प्रैक्टिस कर रही थी। शबाना खान ढंडेरा रुड़की की निवासी थी, जबकि ससुराल रानीखेत में थी। दो साल पहले उन्हें पैरालाइसिस हुआ था। फिर दोबारा से उन्हें दिक्क़त हुई, फिर उन्हें इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया। उनकी 29 नवम्बर को सर्जरी हुई थी, लेकिन स्वास्थ में सुधार नहीं हुआ। अधिवक्ताओ ने बताया कि अधिवक्ता शबाना खान का शव उनके पैतृक गांव ढंडेरा में ही दफनाया जाएगा।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव ने शोक व्यक्त करते हुए यह संदेश जारी किया है कि
*– दुःखद सूचना*
*बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारी बार की अधिवक्ता शबाना खान जी का निधन हो गया है, इस सम्बन्ध में एक शोक सभा आज दिनांक 02.12.2025 को बार कक्ष हरिद्वार में समय 11:30 बजे आहूत की जा रही है, तत्पश्चात समस्त अधिवक्तागण समस्त न्यायिक कार्य करने में असमर्थ रहेंगे, ईश्वर शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे।

