जोगेंद्र मावी, ब्यूरो

फास्टैग के वार्षिक पास की शुरुआत हो गई है। ये पास 15 अगस्त 2025 से शुरू कर दिया गया है जिसे लेकर आप एक साल 200 टोल पार कर सकते हैं। आपको इस प्लान को अपने फास्टैग में ही एक्टिव करवा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस वार्षिक फास्टैग पास को लेना चाहते हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि आप इसे कैसे खरीद सकते हैं। इसका तरीका आप यहां जान सकते हैं।

अगर आप भी ये 3 हजार रुपये वाला सालाना पास लेना चाहते हैं तो ले सकते है.

इसके लिए आपको Rajmarg Yatra App या फिर NHAI/MoRTH की वेबसाइट पर जाना होता है

फिर आपको यहां पर अपनी गाड़ी का नंबर भरना है या फिर आप फास्टैग आईडी भरकर भी लॉगिन कर सकते हैं.

अब आपको पेमेंट करनी होती है और इस वार्षिक पास की पेमेंट सालाना 3 हजार रुपये है

आप ये पेमेंट ऑनलाइन कर सकते हैं जिसमें आप यूपीआई, डेबिट कार्ड आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं

फिर जैसे ही आपकी पेमेंट सफलतापूर्वक हो जाती है तो आपके मौजूदा फास्टैग में ही इस सालाना पास लिंक हो जाता है.

अब आपका ये सालाना फास्टैग पास आपके मौजूदा फास्टैग अकाउंट से लिंक हो गया है, तो आप इसके इस्तेमाल कर सकते हैं

आपको इसका एक एसएमएस भी आएगा, जहां पर आपको जानकारी दी जाती है कि आपका 3 हजार रुपये वाला वार्षिक पास एक्टिव हो गया है.

अगर आप ये 3 हजार रुपये वाला सालाना फास्टैग पास खरीदना चाहते हैं, तो जान लें कि आपको इसके लिए अलग से नया फास्टैग खरीदने की जरूरत नहीं होती है आप अपने पुराने फास्टैग अकाउंट में ही इस नए पास को लिंक करवा सकते हैं। पास वाहन और उससे जुड़े FASTag के वेरिफिकेशन के बाद ही एक्टिव होगा।

कहां आएगा ये पास काम?

इस नए वार्षिक फास्टैग का इस्तेमाल आप स्टेट हाईवे या फिर म्युनिसिपल टोल रोड पर नहीं कर पाएंगे। यहां पर आपको पहले की तरह अलग से ही टोल देना होगा

NHAI और सड़क परिवहन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे के टोल पर आप इस 3 हजार रुपये वाले वार्षिक पास का इस्तेमाल कर पाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *