जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार के कर्मचारी बेलगाम हो गए हैं। मृत्यु प्रमाण पत्र जमा करने वाले कर्मचारी अभ्यर्थियों को परेशान कर रहे हैं। परेशान करने के पीछे उनका मंतव्य रिश्वत लेने का नजर आ रहा है।
नगर निगम में जन्म और मृत्यु प्रमाण का केंद्र है। मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वालों को कर्मचारी परेशान कर रहे हैं। कभी फोटो स्टेट कराने के नाम पर तो कभी समय न होने की बात कहकर अभ्यर्थियों को लौटा रहे हैं। ऐसे में अभ्यर्थी पूरे—पूरे दिन परेशान होकर निराश लौट रहे हैं। विभाग में परेशान लोगों की कोई सुनने वाला नहीं है।
