जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
देहरादून। केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद उत्तराखंड में प्रथम आगमन के दौरान अजय टम्टा का भव्य स्वागत करते हुए प्रदेश में कई सड़कों के प्रस्ताव दिए। जिन्हें स्वीकार करते हुए उन्होंने तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया और कई सड़कों के निर्माण होने की जानकारी भी दी।
भाजयुमो के पूर्व प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह ने बताया कि भारत सरकार के केंद्रीय परिवहन एवं सड़क राज्य मंत्री अजय टम्टा का प्रथम बार उत्तराखंड आगमन पर जोलीग्रांट एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। तत्पश्चात् ऋषिकेश में कार्यकर्ताओं द्वारा ऋषिकेश बीजेपी कार्यालय पर स्वागत कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने श्यामपुर फ़ाटक (ऋषिकेश) बाइपास को लेकर मुख्य समस्या बताते हुए एलिवेटिड फ़्लाइओवर बनाने का प्रस्ताव दिया। जिस पर केंद्रीय परिवहन सड़क राज्य मंत्री अजय टम्टा ने दो फ़ेश की घोषणा की।
जिसमे पहले फेश में नेपाली फ़ार्म से श्यामपुर रेलवे क्रासिंग नटराज चौक होते हुए गढ़वाल टी जंक्सन तक 10.88 किमी लंबाई में एलिवेटेड फॉर लाइन राजमार्गं प्रस्तावित किया। जिसकी लागत रुपये 1445.66 करोड़ है जिसकी डीपीआर भारत सरकार को भेज दी गई है।
फेश—2 में गढ़वाल टी जंक्शन से भ्रमपूरी तक कुल 7.00 किमी लंबाई में प्रस्तावित है। जिसमें 05 टनल लंबाई 1.45 किमी (750 मीटर) +(100 मीटर) +(100 मीटर) +(200 मीटर) + (300 मीटर) 2 लाइन पक्की पटरी सहित अनुमानित लागत लगभग रुपये 700.00 करोड़ प्रविधानित है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ऋषिकेश जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा अध्यक्ष, एससी मोर्चा अध्यक्ष समेत सभी प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए।

