जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार में गोविंदपुरी के सामने मुख्य मार्ग पर एक बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर उससे 50 हजार रुपये नगद और कानों के कुंडल ठग कर ले गए। इससे पहले टिबड़ी मोड एक महिला को इसी प्रकार सम्मोहित कर उसके गहने ठग लिए गए थे।
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में गोविंदपुरी के मान्यवर शोरूम से पहले जूस का ठेला लगा हुआ है। यहां पर हमेशा अच्छी खासी भीड़ रहती है। इसी स्थान पर पंजाब नेशनल बैक की शाखा से राजीव नगर कॉलोनी की बुजुर्ग महिला आनंदी 50 हजार रुपये निकालकर लाई थी। जब वह घर जाते समय जूस वाले के सामने पहुंची तो उसे ठगी करने वालों ने रोक लिया। बुजुर्ग महिला को अपने मोह में फांसकर उससे 50 हजार रुपये ले लिए और उसके कुंडल भी ठग लिए। मामले की सूचना मिलते ही ज्वालापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला आनंदी से पूरे प्रकरण की जानकारी ली। पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपियों को पकड़ने के लिए चेकिंग आदि भी चलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *