जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद ब्लॉक का शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी बीईओ मॉडर्न स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य से संबंधित प्रकरण में प्रिंसिपल से 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग रहा था। वहीं, किस मामले में शिक्षक मुकेश प्रभारी प्रधानाध्यापक मंगोलपुरा श्यामपुर से पकड़ा है।
बहादराबाद के खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल राठौर रिश्वत लेने में नंबर वन पर चल रहा था। अधीनस्थ शिक्षक, स्कूलों के प्रधानाध्यापक उसकी अति से परेशान थे। वह अपनी कार पर आगे पीछे पुलिस का लोगों लगाकर चलता था और हनकी इतनी की किसी को कुछ नहीं मानता था। सिफारिश तो वह कतई नहीं मानता था, बल्कि रिश्वत लेकर ही काम करता था। जिले में क्या पूरे प्रदेश में उसका बोलबाला चल रहा था। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि रिश्वत लेने को बख्शा नहीं जाए।

खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल राठौर

खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल राठौर ने पुलिस लाइन​ हरिद्वार में पुलिस मॉडर्न स्कूल की प्रधानाचार्य से निर्माण की फाइल स्वीकृति के नाम पर रिश्वत मांग ली। निर्माण मानकों के अनुसार किए जाने पर भी वह नहीं मान रहा था। हारकर प्रधानाचार्य को शिकायत विजिलेंस से करनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *