जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। जो विभागीय अधिकारी जनता की समस्या नहीं सुन रहे हैं, विकास कार्यों में अनियमितताएं बरत रहे हैं, समस्याओं का समाधान करने के बजाय पीड़ितों का शोषण कर रहे हैं, ऐसे अधिकारियों को कांग्रेस नेता अशोक शर्मा मालाएं पहनाकर अभिनंदन कर, उनके पैरों में गिरकर उनकी सराहना कर आरती भी कर रहे हैं। अशोक शर्मा बुधवार को जिला आपूर्ति विभाग के कार्यालय में पहुंचे तो मुख्य अधिकारी सीट छोड़कर निकल लिए। वे उन्हें कीड़े वाले चावल दिखाने पहुंचे थे।
ज्वालापुर क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने पार्षद के साथ जिला पूर्ति कार्यालय का घेराव किया। आरोप लगाया कि कार्यालय समस्याएं नहीं सुनता और जो राशन मिल रहा है उसमें कीड़े हैं। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक को कीड़े वाले चावल भी दिखाए और ज्ञापन सौंपा गया। पार्षद सुनील कुमार ने बताया कि तीन वार्ड की जनता को राशन के लिए बहुत भटकना पड़ता है। एक स्थाई राशन डीलर होना चाहिए। राशन समय से नहीं मिलता। इस महीने आज राशन मिला। राशन के चावल में कीड़े हैं। अधिकारियों को समय समय पर राशन डीलर की दुकान पर निरीक्षण करना चाहिए। जिला पूर्ति अधिकारी से मिलने आओ तो वह मीटिंग में होते हैं। कोई समस्या लेकर आता है तो सुनवाई नहीं होती।
पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि एक सप्ताह में जिला पूर्ति कार्यालय अपनी व्यवस्था सुधार ले नहीं तो कार्यालय पर सैकड़ों लोगों के साथ धरना दिया जाएगा।
इस अवसर पर मंजीत नौटियाल, शेखर, धर्म सिंह, संजय गांधी, ऋषिपाल सिंह, आत्माराम, रमेश नौटियाल, अनुज, शेखर, सुशील, विकास, प्रदीप, शुभम, मांगतेश, बंटी, कुलदीप, दीपक, राजू पुजारी, धर्मपाल सिंह, यशस्वीर आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *