जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरिद्वार नगर इकाई का पुनर्गठन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन ईशा ने किया तथा नगर अध्यक्ष डॉ. संध्या वेद, नगर विद्यार्थी विस्तारक योगिता छेत्री एवं तहसील संयोजक आर्यन चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर प्रांत एसएफएस कार्य प्रमुख डॉ. रितेश वशिष्ठ ने चुनाव अधिकारी के रूप में नगर इकाई की घोषणा की।
घोषित नगर कार्यकारिणी इस प्रकार रही –
नगर अध्यक्ष – डॉ. हरदीप पांवरिया, नगर उपाध्यक्ष – डॉ. राजीव कुमार, डॉ. संदीप उनियाल, नगर मंत्री – सूर्यांश पंडित,नगर सह मंत्री – सूर्य प्रताप राणा, जतिन सैनी,नगर सोशल मीडिया संयोजक – प्रांजल शर्मा, सह संयोजक – वैभव चौहान, स्टूडेंट फॉर सेवा कार्य संयोजक – शुभम मिश्रा, सह संयोजक – कार्तिकेय जोशी, आयुष खंतवाल, सेवार्थ विद्यार्थी कार्य संयोजक – आदित्य कर्णवाल, सुदीप शुक्ला
,राष्ट्रीय कला मंच संयोजक – वैशाली, सह संयोजक – देविशा रौतेला, शोध कार्य संयोजक – दीपांकर रावत, सह संयोजक – राहुल सैनी, संस्कृत आयाम कार्य संयोजक – अच्युतांश डिमरी, खेलो भारत संयोजक – सौरभ शर्मा, सह संयोजक – दक्ष, मुस्कान, फार्माविजन आयाम संयोजक – तुषार पाल, सह संयोजक – नमन, जिज्ञासा आयुष विद्यार्थी कार्य संयोजक – शुभम अग्रवाल, सह संयोजक – अभिषेक चौधरी
,इंडिजिनियस कार्य प्रमुख – डॉ. मयंक पोखरियाल, नगर कार्यकारिणी सदस्य – कृष पाल, तुषार
जिला प्रमुख राहुल सिंह ने संगठन के विषय पर प्रकाश डाला।
घोषणा के उपरांत नवनियुक्त नगर अध्यक्ष डॉ. हरदीप पांवरिया एवं नगर मंत्री सूर्यांश पंडित ने संगठन का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि विद्यार्थी परिषद की विचारधारा को प्रत्येक छात्र तक पहुँचाना ही उनका संकल्प है। पुनर्गठन कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री मनीष राय, जिला प्रमुख राहुल सिंह, डॉ. संध्या वेद, सूर्य प्रताप राणा, सीमा यादव, विभाग छात्रा प्रमुख ईशा, विभाग संयोजक आर्यन नामदेव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

