जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसियेशन ऑफ हरिद्वार में पंजीकृत क्रिकेट क्लब व अकादमियों के अध्यक्ष एवं सचिवों को एसोसियेशन द्वारा ग्रुप एवं समाचार के माध्यम से समय समय पर अवगत कराने के बाद भी ज्यादातर क्लब व अकादमियों द्वारा अकारण सीनियर लीग-2026 का बहिष्कार किया जा रहा है। जो जिले के बच्चों के खेल भविष्य के साथ खिलवाड है। अगर जिले के क्लब इस लीग में प्रतिभाग ही नहीं करेंगे तो उन क्लब व अकादमियों के बच्चों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कैसे हो पायेगा। जिला एसोशियसन द्वारा कई बार प्रयास करने के बाबजूद भी समस्या का हल नहीं हो पा रहा है।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन आफ हरिद्वार के सचिव इंद्रमोहन बड़थ्वाल ने कहा है कि
अतः जिला क्रिकेट एसोशियसन ऑफ हरिद्वार जिले के सभी पंजीकृत क्लब व अकादमियों के अभिभावकों से अनुरोध करता है कि वह भी अपने अपने क्लब व अकादमियों के अध्यक्ष एवं सचिव अथवा कोच से यह सवाल अवश्य करें कि उनके द्वारा लीग में प्रतिभाग क्यों नहीं किया जा रहा। बडे दुख की बात है कि बच्चे सालो-साल क्लब/अकादमी में अभ्यास करने के बाद भी क्लब/अकादमियों के निजी स्वार्थ के चलते उनके बच्चो का भविष्य संकट में पड़ता नजर आ रहा है।
जिला क्रिकेट एसोशियसन ऑफ हरिद्वार द्वारा जिले के उदीयमान खिलाडियों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिये समय-समय पर 14,016, 019, सीनियर लीग व ओपन लेवल आयोजित कराती रही है। इसके बावजूद डिस्ट्रिक्ट एसोशियन ऑफ हरिद्वार पर कुछ क्लब व अकादमियों द्वारा लगाया जा रहा यह आरोप कि वह लीग नहीं करता पा रही, सरासर गलत, बेबुनियाद व तथ्यहीन बात है।

