जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
महंगाई की एक ओर मार हो गई है। रसोई में प्रयुक्त गैस महंगी कर दी गई है। घरेलू सिलेंडर अब 940 रुपये मिलेगा, जबकि अभी तक 872 रुपये में मिल रहा था।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में शनिवार, 7 मार्च से बढ़ोतरी कर दी गई है। देश भर में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की वृद्धि हुई है।
इसी तरह, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी इसी तारीख से 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पड़ेगा।
उत्तराखंड में पहले 872 रुपये में मिलने वाला सिलिंडर अब 940 रुपये में मिल रहा है। इसी कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में करीब 150 रुपये का इजाफा हुआ है। पहले 1850 रुपये में मिलने वाला कॉमर्शियल सिलिंडर अब दो हजार रुपये में मिल रहा है।
दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर की नई दर अब 912.50 रुपये है, जो पहले 852.50 रुपये थी। जबकि चेन्नई में यह 868.50 रुपये से बढ़कर 928.50 रुपये हो गई है। ये संशोधित दरें सात मार्च से ही प्रभावी हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *