जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गाडोवाली में बनने वाली सात सड़कों का शुभारंभ फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। उन्होंने सभी जन प्रतिनिधियों को ग्राम क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं पर काम करने को फोकस करने को कहा।
रविवार को ग्राम गाडोवाली में जिला पंचायत निधि एवं ब्लॉक प्रमुख निधि से बनने वाली सात सड़कों के कार्य का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास से आज हर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के लिए कार्य हो रहे हैं। ग्रामों के जनसंपर्क मार्ग हो या खेतों की सड़कें, सभी को पक्का कराने का काम किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से कहा कि यदि किसी क्षेत्र में कोई समस्या हो तो उन्हें या ग्राम प्रधान के साथ जिला पंचायत सदस्य से अवगत कराए, ताकि उस पर समय से काम कराया जा सके। उन्होंने कांग्रेस की विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसने चार सालों में क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं कराया हो, केवल द्वेष फैलाने के लिए राजनीत की हो वे भी विकास के दावे करते फिरते हैं। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी को सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता के साथ कार्य करने को कहा।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, सदस्य सोहनवीर पाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बालम सिंह नेगी, भाजपा के उपाध्यक्ष आशु चौधरी, ग्राम प्रधान नफीस, इरफान, प्रधान राजेश वर्मा, रमेश प्रधान, चंदकिरण, मास्टर धर्मेद्र चौहान, बीडीसी शौकीन, इरफान, तौसीफ, कुर्बान अली, सत्यकुमार चौधरी, विपिन चौधरी, नीतीश चौधरी, चीनू, पंकज यादव, कुर्बान अली शामिल हुए।

