जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार में पत्रकार सहित कई नेताओं को राज्यमंत्री का दर्जा मिला है।
कुमाऊं और गढ़वाल से कई वरिष्ठ नेताओं को मौका मिला है। हालांकि अभी दूसरी सूची जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। इस सूची में हरिद्वार से किसी को पद नहीं मिल सका।
इन्हें मिला दायित्व
1: नैनीताल निवासी वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव रौतैला को नियुक्त किया मीडिया सलाहकार समिति उपाध्यक्ष ।
2: टिहरी के विनोद सुयाल को युवा कल्याण सलाहार समिति में उपाध्यक्ष।
3: टिहरी से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, टिहरी गढ़वाल सोना सजवाण को जड़ी-बूटी सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष।
4: चंपावत से मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष ।
5: कुलदीप सिंह बुटोला को उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद का बनाया गया अध्यक्ष ।
6: पूर्व प्रमुख और भाजपा के वरिष्ठ नेता ख़ेम सिंह चौहान को उत्तराखंड ओबीसी आयोग उपाध्यक्ष।
7: चारु कोठारी क़ो बनाया गया राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद का उपाध्यक्ष।
8: चम्पावत निवासी सुश्री हरिप्रिया जोशी को बनाया उत्तराखंड राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष।
9: गोविंद पिलखवाल को (दर्जा राज्यमंत्री)
उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद उपाध्यक्ष बनाया गया है।

