जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
उत्तराखंड पुलिस के दारोगाओं की पदोन्नति हुई है। वे इंस्पेक्टर बने हैं। पदोन्नति होने पर सभी दारोगाओं को डीजीपी दीपम सेठ ने प्रतीक चिन्ह/स्टार से अलंकृत कर शुभकामनाएं दी। पदोन्नत होने वाले इंस्पेक्टरों को अपराध पर नियंत्रण करने के साथ पीड़ितों को न्याय दिलाने की उम्मीद जताई।
उत्तराखंड पुलिस के चार दारोगाओं की पदोन्नति हुइ्र है। जिनमें रविंद्र सिंह, शिवपाल सिंह, कमल सिंह व दिनेश चन्द्र पपनोई इंस्पेक्टर बने हैं। पुलिस मुख्यालय देहरादून में आयोजित पीपिंग सेरेमनी में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के कर कमलों द्वारा चारों को प्रतीक चिन्ह/स्टार से अलंकृत कर शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर डीजीपी ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *