जिस्मफरोशी का सांकेतिक फोटो

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। देवभूमि में लगातार अनैतिक कार्य सामने आ रहे है। देवभूमि देहरादून में देह व्यापार का धंधा पुलिस ने पकड़ा है। जिस्मफरोसी का धंधा करने वाले को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पूरे मामले के तार धर्मनगरी क्षेत्र हरिपुर कलां से जुड़े हुए है। पुलिस फसेदपोशों की तलाश में जुट गई है।
मामले के अनुसार
थाना रायवाला पुलिस ने क्षेत्र में देह व्यापार का धंधा संचालित करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन पीड़ित युवतियों को रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने युवक से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की है। युवक होटल की आड़ में देह व्यापार का धंधा संचालित कर रहा था। युवक के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
रायवाला थाना प्रभारी निरीक्षक होशियार सिह पंखोली ने बताया कि थाना क्षेत्र में देह व्यापार का धंधा संचालित होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने रायवाला बाजार स्थित बिष्ट रेस्टोरेंट में छापा मारा। इस कार्रवाई में जिस्मफरोशी का कारोबार चलाने वाले आनंद सिंह निवासी उदयपुर, थराली, चमोली, वर्तमान पता बिष्ट फैमिली रेस्टोरेंट को गिरफ्तार किया है। युवक के मोबाइल फोन से कई कॉल गर्ल के नंबर भी बरामद हुए हैं। आरोपी युवक के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
जानकारी में सामने आया है कि आरोपी युवक करीब छह महीने से यहां किराए पर होटल चला रहा है। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी आनंद सिंह के फोन से दर्जनों काॅलगर्ल के नंबर मिले हैं। जिनमें से कई नंबर क्षेत्र की महिलाओं के बताए जा रहे हैं। यह महिलाएं भी देह व्यापार के धंधे में संलिप्त हैं। इतना ही नहीं इस गोरखधंधे के तार हरिपुरकलां क्षेत्र तक जुड़े है। देह व्यापार के धंधे में संलिप्त महिलाएं हरिपुरकलां क्षेत्र में होटल की व्यवस्था खुद करती हैं।
जिस्मफरोशी के धंधे को चला रही महिलाएं ग्राहक को सोशल मीडिया के माध्यम से पहले कॉलगर्ल की फोटो भेजती हैं। इसके बाद कॉलगर्ल के दाम बताए जाते हैं। कॉलगर्ल का चयन होने के बाद ग्राहक से एडवांस में पैसे ले लिए जाते हैं। उसके बाद ही कॉलगर्ल को भेजा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *