जोगेंद्र मावी, ब्यूरो

उत्तराखंड। ऊधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में बाबा तरसेम सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आनन फानन में उनके समर्थकों ने उन्हें खटीमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी मृत्यु हो गई। मामले को लेकर सिख कम्युनिटी में आक्रोश है।

फाइल फोटो – डेरा प्रमुख सरदार तरसेम सिंह

बाबा तरसेम सिंह आज सुबह करीब 6:30 बजे रोज की तरह ही गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद लंगर हॉल के बाहर बैठे थे। इसी बीच बाइक पर दो पगड़ी धारी आए और बाबा को गोली मारकर भाग निकले। बाबा के दो गोली पेट और गर्दन पर लगी। खटीमा ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। स्वास्तिक अस्पताल में उनकी मौत की डॉक्टर ने पुष्टि की। इस घटना से क्षेत्र में तनाव फैल गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोली मारने वालों की तलाश की जा रही है। लेकिन उनका अभी कोई सुराग नहीं लग सकता है। सूत्र बताते हैं कि कई विवाद पुलिस को पता लगे हैं जिनकी जांच की जा रही है। बताते हैं कि बाबा तरसेम सिंह ने 20 दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी जान माल का खतरा भी बताया था।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी घटना स्थल के लिए निकल गए हैं। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिये टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द हमलावर गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *