जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। नए कैबिनेट मंत्रियों को विभाग दे दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के साथ राम सिंह कैडा को भारी भरकम विभाग मिले हैं। एक मंत्री को भारी भरकम विभागों की उम्मीद थी और उसके समर्थक शहरी विकास की उम्मीद लगाए हुए थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। भारी भरकम विभाग न मिलने से समर्थक मायूस हो गए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट का 20 मार्च को विस्तार हुआ था। दो दिन बाद रविवार को मंत्रियों के विभागों की सूची जारी हुई। जिसमें खजान दास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, भाषा दिए गए। भरत सिंह चौधरी को ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्षम मध्यम उधम, खादी एवं ग्रामोद्योग जारी हुए। मदन कौशिक को पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन एवं पुर्नवास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन, जनगणना जारी हुए।
प्रदीप बत्रा को परिवहन, सूचना प्रौधोगिकी एवं सुराज, विभान प्रौधोगिकी, जैव प्रौधोगिकी विभाग जारी हुए। राम सिंह कैडा को शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, जलागम प्रबंधन विभाग जारी हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *