जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
देहरादून। विकास नगर के एक होटल में पुरोला निवासी एक फौजी शव मिलने से सनसनी फैल गई। होटल में पंखे से लटका मिला शव की सूचना होटल कर्मचारी के द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने शव को नीचे उतरकर अपने कब्जे में ले लिया और घटना के संबंध में परिजनों को जानकारी दी।
फौजी एक अगस्त को छुट्टी काटकर अपनी ड्यूटी के लिए घर से निकला था। कोतवाली विकास नगर की चौकी बाजार क्षेत्र अंतर्गत होटल शिखर के कमरा नंबर 4 में असम राइफल के जवान पुरोला करडा साल्ला निवासी 25 वर्षीय फौजी मनीष चंद्र ठाकुर पुत्र चिंगारियां पंखे से लटका मिला। मनीष चंद्र वर्तमान में सिक्किम में गढ़वाल राइफल में तैनात था। एक अगस्त दोपहर 1:00 बजे मनीष ने होटल शिखर में कमरा लिया था। मृतक के परिजनों ने बताया कि मनीष छुट्टी काटकर घर से अपने ड्यूटी के लिए निकला था। फौजी के पंखे से लटका होने की खबर लगते ही होटल के बाहर स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन की भीड़ जमा हो गई। वहीं, परिजनों ने मनीष की हत्या की आशंका जताई है। कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि फिलहाल पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

