जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार नगर निगम में बॉयलाज के नाम पर मुस्लिम धर्म के लोगों को त्यौहारों पर बेवजह परेशान न किए जाने को कांग्रेस के पार्षदों ने मुख्य नगर आयुक्त हरिद्वार को बोर्ड बैठक के दौरान ज्ञापन सौंपा। उन्होंने “ईद-उल-अजहा के अवसर पर तीन दिनों तक छूट देने की मांग उठाई।
कांग्रेस के पार्षद अरशद ख्वाजा के नेतृत्व में एमएनए को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नगर निगम हरिद्वार द्वारा निगम क्षेत्र में संचालित कच्चे मांस की दुकानों को नगर निगम क्षेत्र से बाहर निर्धारित स्थानों पर शिफ्ट करने की प्रक्रिया वर्तमान में गतिमान है। इस संदर्भ में आपका ध्यान इस महत्वपूर्ण तथ्य की ओर आकृष्ट करना आवश्यक है कि उपनगरी ज्वालापुर में लगभग दो लाख मुस्लिम आबादी निवास करती है, जो प्रत्येक वर्ष ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पावन पर्व धार्मिक परंपराओं एवं आस्था के अनुसार तीन दिनों तक कुर्बानी देकर मनाती है। कुर्बानी की यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और यह समुदाय की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत एवं संवैधानिक अधिकारों से जुड़ा हुआ विषय है।
पार्षदों ने त्यौहार के मद्देनजर तीन दिन तक छूट दिए जाने की मांग उठाई। साथ ही मांग की है कि समाज पर बेवजह की बंदिशें न लगाई जाए और बंदिशों के नाम पर उनका उत्पीड़न न किया जाए। उन्होंने कहा कि ज्वालापुर क्षेत्र नगर निगम के बॉयलाज से पहले से बसा हुआ है कि न कि बाद का।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *