जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार में श्रद्धा के साथ श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए भाजपा के पार्षद आकाश भाटी ने नई सोच के साथ गंगा संग्राहलय बनाने का प्रस्ताव नगर निगम को दिया है। गंगा संग्राहलय बनने से गंगा के इतिहास की जानकारी आगामी पीढ़ी होगी, साथ ही इससे क्षेत्र में रोजगार के भी अवसर प्रदान होंगे। गंगा के आसपास के घाटों पर वर्षभर रौनक रहेगी।
भाजपा के वार्ड नंबर एक सप्तऋषि क्षेत्र के पार्षद आकाश भाटी क्षेत्र में विकास के प्रति निरंतर काम कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि विकास कार्यों के साथ क्षेत्र में नए आयाम स्थापित हो, ताकि क्षेत्र में लोगों को आजीविका के अवसर भी प्रदान हो सके। इसके लिए पार्षद ने नगर पालिका के शीर्ष अधिकारी नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर सर्वानंद घाट के सामने नगर निगम की भूमि पर गंगा संग्राहलय के रूप में पुनर्विकास का प्रस्ताव दिया है।
पार्षद आकाश भाटी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग उठाई कि सर्वानंद घाट के सामने स्थित नगर निगम की महत्वपूर्ण बेस कीमती संपत्ति के पुनर्विकास का प्रस्ताव रखा है। प्रस्ताव के अनुसार, इस संपत्ति को एक विशिष्ट गंगा संग्राहलय के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें माँ गंगा के इतिहास, धार्मिक महत्व और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।

आकाश भाटी के मुताबिक, यह पुनर्विकास न केवल नगर में पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि आगंतुकों को एक अद्वितीय सांस्कृतिक अनुभव भी प्रदान करेगा। इससे नगर निगम के लिए एक स्थाई और नियमित आय स्रोत भी सुनिश्चित होगा, जिससे शहर की छवि और आर्थिक विकास दोनों को बढ़ावा मिलेगा।
पार्षद आकाश भाटी ने नगर निगम से अनुरोध किया है कि वे इस प्रस्ताव पर शीघ्र विचार करें और आवश्यक स्वीकृति प्रदान करें, ताकि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को जल्द धरातल पर उतारा जा सके।
पार्षद का प्रयास है कि गंगा और हरिद्वार का इतिहास आगामी पीढ़ी के लिए जीवंत रहे, इसके लिए गंगा संग्राहलय की जरूरत है।
ज्ञापन सौंपने वालों में वरिष्ठ पार्षद राजेश शर्मा, अनुज सिंह, सचिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

