जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। दिल्ली से हरिद्वार में चोरी करने पहुंचे शाति चोरों को नगर कोतवाली हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चोरों ने घने कोहरे का फायदा उठाकर मोबाइल दुकानों के शटर उखाड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईको कार सहित चोरी का सामान बरामद कर लिया। चोर पूर्व में भी चोरी के मामलों में कई बार जेल जा चुके हैं।
14 जनवरी को ऋषिकुल कोतवाली हरिद्वार क्षेत्रांतर्गत कुछ अज्ञात चोरों द्वारा 02 मोबाइल सेंटर दुकानों में शटर तोड़कर मोबाइल के फोल्डर व कुछ मोबाइल फोन चोरी की घटना को अंजाम दिया था। दुकान मालिक नितिन शर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।
नगर कोतवाल इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया जिसमे एक ईको कार प्रकाश में आई जिसमे से 02 संदिग्ध उतरते हुए घटनास्थल की ओर आते दिखाई दिए। सीसीटीवी कैमरों से उक्त संदिग्ध Eco कार का पीछा करते करते पुलिस टीम ने जनपद सीमा हरिद्वार से दिल्ली तक करीब सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए। जिसमें घना कोहरा होने के कारण कार को ट्रेस कर पाना बहुत कठिन हो रहा था किन्तु पुलिस टीमो द्वारा कडी मेहनत व लगन से काम करते हुए उक्त कार को तस्दीक किया गया जिसका न0 DL5CW-1161 होना पाया गया।
उक्त वाहन की जानकारी की गई तो कार के वाहन स्वामी की नाम इदरीश अंसारी पुत्र फारुख अंसारी निवासी शास्त्री पार्क दिल्ली होना पाया गया जब उसके पते पर जाकर पूछताछ की गई तो इस नाम का कोई व्यक्ति रहना नहीं पाया गया। आस-पास के लोगो द्वारा बताया गया कि काफी समय पहले किराये पर रहता था जो अब कमरा छोडकर चला गया।
उपलब्ध अज्ञात व्यक्तियों की फोटो को दिल्ली के निकटतम थानो में दिखाया गया तो ज्ञात हुआ कि वाहन स्वामी इदरीश एक शातिर किस्म का चोर है जिसका दिल्ली से कई बार चोरी मे जेल जाना प्रकाश मे आया।
शातिर चोरों के लिए बिछाया जाल
गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार संदिग्ध ईको कार की तलाश की जा रही थी जिसके चलते संयुक्त रुप से दिल्ली की ओर से आने जाने वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही थी।
जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस टीम को दौराने चैकिंग दो संदिग्धों को घटना में प्रयुक्त ईको कार व चोरी के सामान के साथ दबोचने में सफलता प्राप्त हुई। आरोपी एक बार फिर वारदात को अंजाम देने की फिराक में हरिद्वार आ रहे थे।
आरोपियों के कब्जे से एम आई कम्पनी की 15 बैटरी व 01 मदर बोर्ड व 07 मोबाईल फोल्डर व कुल-05 मोबाईल फोन बरामद हुए।
पकड़े गए अभियुक्त पूर्व में चोरी के प्रकरणों में कई बार जेल जा चुके हैं जिनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पूछताछ में प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त की तलाश जारी है।
ये किए गिरफ्तार —
1- ईदरिश अंसारी पुत्र फारुख अंसारी निवासी बुलन्द मस्जिद शास्त्री पार्क थाना – जामा मस्जिद दिल्ली 06 स्थायी पता- डुमराव थाना डुमराव जिला बक्सर बिहार आयु- 35 वर्ष।
2- जीतू यादव पुत्र स्व0 कमल यादव निवासी हाल निवासी मीना बाजार नियर लाल किला पुरानी दिल्ली स्थायी निवासी गांव बतसपुर जिला समस्तीपुर बिहार आयु- 34 वर्ष।
ये सामान किया बरामद
05-मोबाईल फोन, 15-एम आई कम्पनी की बैटरी, 01-मदर बोर्ड, 01 ईवीडओ मशीन, 07 मोबाईल फोल्डर, 01 तिजोरी, घटना में प्रयुक्त वाहन- Eco सिल्वर कलर को बरामद किया।
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
नगर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर रितेश शाह, एसएसआई नंदकिशोर गवाडी, एसआई ऋषिकान्त पटवाल, एसआई प्रदीप कुमार, आशीष नेगी, कांस्टेबल जसवीर, सत्यपाल तोमर, परविन्द्र, रविन्द्र धस्माना का सहयोग रहा।

