जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। मोबाइल खोना और चोरी होना आम बात है। लेकिन मिलना नामुमकिन होता है। नगर कोतवाली पुलिस ने जनता की उम्मीद बनकर बड़ा ही अह्म किया है। कोतवाल रितेश शाह का जैसा नाम वैसा ही काम। करीब 50 लाख कीमत के मोबाइल बरामद कर सैकड़ों लोगों को खुश कर दिया। सभी ने पुलिस पर भरोसा कायम जैसे शब्दों से आभार जताया। जो दूर दराज प्रदेशों के है जो नहीं आ सकते, उनके मोबाइल कोरियर के माध्यम से भेजे जाएंगे।

हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा ऑपरेशन रिकवरी के तहत खोए हुये मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु गठित सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। निर्देश मिलने पर एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह एवं सीओ के पर्यवेक्षण में नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के कुशल नेत्तृव में पुलिस टीम के बड़ा काम किया। सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से खोए हुए 100 मोबाइल फोन की रिकवरी की गयी। जिनकी कीमत लगभग पचास लाख (5000000 रुपये) है।

नगर कोतवाल इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि खोये हुए मोबाइल फोन उत्तराखण्ड सहित उत्तर प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, केरल, पश्वचिम बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा आदि अन्य राज्यों से एवं एक मोबाइल फोन को अन्य देश Hong Kong से बरामद किया गया। बरामद मोबाइल फोन में से 26 मोबाईल फोनो के मोबाइल स्वामी *पश्चिम बंगाल, गुजरात, उ0प्र0 (सीतापुर, लखीमपुरखीरी, कन्नौज, बनारस), बिहार, तमिलनाडु आदि राज्यो के अधिक दूर होने के कारण अपना फोन लेने के लिये नगर कोतवाली हरिद्वार नहीं आ पाए। जिनके मोबाईल फोनो को कोरियर सर्विस के माध्यम से* मोबाईल स्वामियों तक पंहूचायें जाएंगे।

खोये हुये मोबाइल फोन मिलने पर मोबाइल स्वामियो देश के कई राज्यों से कोतवाली नगर आये औऱ फोन प्राप्त होने पर उनके द्वारा कोतवाली नगर पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया गया।
रिकवर मोबाईल फोन का विवरण
1-one puls- 12,
2-I phone- 04,
3-Infinx – 01,
4-Motorola- 04,
5-Nothing -04,
6-Oppo -19,
7-Poco -01,
8-Realme -14,
9-Redmi -04,
10-Samsung-13,
11-Vivo -24
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह, एसएसआई नन्दकिशोर ग्वाडी, एसआई चरण सिंह चौहान, ब्रह्मदत्त बिजल्वाण, संजीत कण्डारी, कांस्टेबल राकेश सिंह, निर्मल का सहयोग रहा।

